Apple Intelligence Features: Apple ने हाल ही में हुए WWDC 2024 के दौरान कई बड़े अपग्रेड की घोषणा की है। इस इवेंट में कंपनी ने सबसे ज्यादा फोकस AI फीचर्स पर किया था, जिसे Apple ने एप्पल इंटेलिजेंस नाम दिया है। अब, जबकि अपडेट इतने अच्छे हैं कि हर iPhone यूजर अपने iPhone पर इसे यूज करना चाहता है। हालांकि Apple सभी iPhone यूजर्स के लिए ये फीचर्स पेश नहीं करेगा। कम से कम अभी के लिए तो आपको एप्पल के कुछ AI फीचर्स नहीं मिलेंगे। वहीं अगर आप iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro का यूज कर रहे हैं, तो आप जल्द ही AI का मजा ले पाएंगे।
तो क्या Pro मॉडल्स तक रहेंगे AI फीचर्स?
ये वो iPhone मॉडल्स हैं जिन्हें इस साल के अंत में Apple इंटेलिजेंस फीचर मिलेंगी। खास बात यह है कि इस लिस्ट में iPhone 15 भी शामिल नहीं है। A17 Pro चिप से लैस iPhone मॉडल, Apple इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने वाले एकमात्र iPhone हैं। इससे पता चलता है कि iPhone 16 Pro में भी ये फीचर्स मिल सकते हैं।
हालांकि, अभी के लिए AI फीचर्स सिर्फ Pro मॉडल्स तक रहेंगे। यही नहीं iPad और Mac पर भी आपको Apple इंटेलिजेंस एक्सेस करने के लिए M1 चिप या उससे नए डिवाइस की जरूरत होगी। चलिए उन सभी डिवाइस के बारे में जानते हैं जिन्हें Apple इंटेलिजेंस फीचर मिलेंगे
ये भी पढ़ें : AC Blast की वजह बनती है आपकी ये एक चूक; जानकर तुरंत करें सुधार
इन Apple डिवाइस में मिलेंगे AI फीचर्स
- iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max
- iPad Pro और iPad Air (M1 से आगे)
- MacBook Pro (M1 या नया)
- MacBook Air (M1 या नया)
- iMac (M1 या नया)
- Mac mini (M1 या नया)
- Mac Pro (M2 Ultra या नया)
- Mac Studio (M1 Max और नया)
नॉन प्रो मॉडल्स में मिलेंगे कम फीचर
पुराने डिवाइस वाले लोगों के लिए कंपनी कौन-सा फीचर लाएगी इसके बारे में कहना काफी मुश्किल है। हालांकि Apple कुछ AI फीचर्स तो नॉन प्रो मॉडल्स में भी पेश करेगा लेकिन Apple इंटेलिजेंस का असली मजा आपको प्रो मॉडल्स में ही मिलेगा। हालांकि ये फीचर्स क्लाउड प्रोसेसिंग पर डिपेंड हैं तो इन्हें कुछ पुराने मॉडल्स पर भी दिया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines