Apple ID is now Apple Account New Name: क्या आप भी काफी सालों से एप्पल iPhone का यूज कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आज से कंपनी ने अपने आईफोन और अन्य डिवाइस में यूज होने वाली Apple ID का नाम बदल दिया है। iOS 18, iPadOS 18 और macOS Sequoia के रिलीज होने के साथ Apple ID का अस्तित्व भी खत्म हो गया है। इसके बजाय, अब कंपनी ने इसे Apple Account नाम दिया है। हालांकि यह कुछ लोगों को एक छोटा सा बदलाव लग सकता है, लेकिन ऐसा बदलाव पहली बार देखने को मिला है।
नाम के साथ फंक्शन भी बदले?
नए नाम के बावजूद, Apple ID के फंक्शन्स में कोई बदलाव नहीं होगा। जिसे हम Apple ID के रूप में जानते थे, वह पर्सनल अकाउंट बना रहेगा जिसका यूज हम App Store, iCloud, iMessage, FaceTime और अन्य जैसी आवश्यक सर्विस एक्सेस करने के लिए यूज करते हैं। बस अंतर ये है कि अब हम इसे Apple Account कहेंगे।
सभी प्रोडक्ट्स में दिखेगा Apple Account
Apple के अनुसार, यह फैसला अपने सभी डिवाइस और सर्विस में बेहतर लॉगिन एक्सपीरियंस ऑफर करना के लिए लिया गया है। हर प्लेटफॉर्म पर अकाउंट के लिए एक अलग नाम रखने के बजाय, Apple Account अब कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाने वाला एक नाम होगा।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 छोड़िए! Flipkart Sale में 15 Series पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, डील्स हो गई रिवील
ये कोई आइडेंटिफिकेशन सिस्टम नहीं…
कुछ साल पहले Apple ID का मतलब समझ में आता था। फिर Touch ID आया, जिसे बाद में Face ID को जोड़ दिया गया। Apple Vision Pro के आने के साथ, हमने इसमें Optic ID को देखा और ID वर्ड को आइडेंटिफिकेशन सिस्टम से जोड़ दिया गया, लेकिन हमारा Apple अकाउंट कोई आइडेंटिफिकेशन सिस्टम नहीं है। यह एक अकाउंट है, इसलिए सरल शब्द, Apple अकाउंट, से ID को बदल दिया गया है।
वेब पर आने में लग सकता है टाइम
iOS 18 और बाकी सिस्टम के आने के साथ, हम इसे सेटिंग्स और सिस्टम के दूसरे हिस्सों में भी देखेंगे। हालांकि वेब पर बदलावों को पूरी तरह से लागू होने में कुछ दिन लग सकते हैं। आज हम Apple ID को अलविदा और Apple अकाउंट का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
23 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines