Apple ने आखिरकार स्मार्ट होम सेगमेंट में अपनी एंट्री कर दी है. कंपनी ने एक साथ Apple HomeView, HomePod mini 2 और नए Apple TV 4K को पेश किया है. इसके साथ ही LG Electronics और Schneider Electric के साथ मिलकर नए स्मार्ट होम एक्सेसरीज भी लाए गए हैं. खास बात ये है कि Apple HomeView सीधे Amazon के Alexa वाले Echo Show टक्कर देता है. कंपनी ये नया स्मार्ट होम ईको सिस्टम नए Siri AI और Apple Intelligence पर बेस्ड है.
Apple HomeView
7 इंच का डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Apple HomeView की कीमत भारत में 39,900 रुपये रखी गई है. इसमें 7 इंच का Liquid Retina Display दिया गया है, जिसका डिजाइन आम स्मार्ट डिस्प्ले की तरह चौड़ा नहीं बल्कि लगभग Square है. इसे Apple Watch के बड़े वर्जन जैसा समझ सकते हैं. यह Silver, Starlight, Rose Pink और Space Gray कलर में आता है. डिस्प्ले को Domed Speaker Base से जोड़ा गया है, जिसमें Stainless Steel Hinge दिया गया है. इससे स्क्रीन को जरूरत के हिसाब से Tilt किया जा सकता है. इसका एक Wall-Mounted वर्जन भी मिलेगा.
हर यूजर के लिए अलग अनुभव
Apple HomeView को घर के सभी लोगों के लिए बनाया गया है, लेकिन इसका अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग रहेगा. इसमें छह यूजर्स तक के Profiles बनाए जा सकते हैं. हर यूजर को अपना Personalized Home Screen, ऐप्स और Widgets मिलेंगे. साथ में Smart Home Dashboard भी रहेगा. कंपनी के मुताबिक, हर यूजर का पर्सनल कंटेंट उसके प्राइवेट अकाउंटमें सुरक्षित रहेगा. शेयर्ड फोटो एल्बम और म्यूजिक को सभी लोग इस्तेमाल कर सकेंगे.
Face पहचानकर बदलेगा HomeView
HomeView का खास फीचर इसका Personalization सिस्टम है. यह Face Recognition के जरिए पहचान सकता है कि सामने कौन है और उसी के हिसाब से स्क्रीन को बदल सकता है. यह iPhone और iPad की तरह Siri AI की सुविधाएं देगा और जिन Apps का एक्सेस मिलेगा, उनके Context का इस्तेमाल करके काम कर सकेगा.
Apple के मुताबिक, इसका ऑडियो सेटअप म्यूजिक के साथ-साथ स्पोकन वर्ड के लिए भी बेहतर साउंड देने के लिए तैयार किया गया है. भारत में इसका मुकाबला 2026 Amazon Echo Show 8 से होगा, जिसकी कीमत करीब 24,999 रुपये है.
HomePod mini 2
Apple ने HomePod mini 2 को भी लंबे इंतजार के बाद अपडेट किया है. इसकी कीमत 18,900 है. इसमें नया स्पीकर हार्डवेयर और Apple S10 ऑडियो क्लिप दिया गया है. यह Computational Audio के बेहतर बनाता है और एक से ज्यादा HomePod mini 2 को चार स्पीकर सराउंट साउंट सेटअप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे Mac के लिए भी स्पीक की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसी वजह से एप्पल ने इसे Mac जैसी Pink, Green, Blue, White और Midnight कलर ऑप्शन में पेश किया है.
Sound Glow से रोशन होगा HomePod
HomePod mini 2 में साउंड ग्लो नाम का नया फीचर दिया गया है. इसक जरिए स्पीकर का टॉप हिस्सा म्यूजिक के साथ ग्लो और पल्स करेगा. यह Bass और Treble के हिसाब से रिस्पॉन्स देगा. इतना ही नहीं, नाउ प्लेयिंग में चल रहे गाने की एल्बम आर्टवर्क के आधार पर लाइट का कलर भी बदलेगा.
Apple TV 4K में A19 Chip
Apple TV 4K की Fourth Generation को भी अपडेट किया गया है. इसका डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही है, लेकिन अंदर A19 Chip दिया गया है, जो iPhone 17 Series में भी इस्तेमाल हुआ है. Apple के मुताबिक, नया मॉडल पिछले वर्जन की तुलना में 50 प्रतिशत तेज CPU और दोगुनी तेज ग्राफिक परफॉर्मेंस देता है.
Siri AI से बदलेगा TV का अनुभव
नए Apple TV 4K में Siri AI Entertainment Experience का अहम हिस्सा है. यूजर Siri से बातचीत करते हुए कुछ देखने के लिए खोज सकेंगे. इसमें Far-Field Microphones भी दिए गए हैं, जिससे Hands-Free इस्तेमाल किया जा सकता है. नए Remote में Find My Support भी दिया गया है, यानी सोफे के नीचे या घर में कहीं खो जाने पर इसे ढूंढना आसान होगा. भारत में Apple TV 4K की कीमत 39,900 रुपये है.
ये भी पढ़ें- iPhone Air 2 Leaks: दो कैमरा से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे नए अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
19 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
21 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source-Apple
First published on:
Know More: Editorial Guidelines