Apple Generative AI: इन दिनों कई बड़ी टेक कंपनियां जनरेटिव AI विसकित करने की रेस में भाग रही हैं। वहीं Google Microsoft जैसी कंपनियां तो पहले ही अपना जनरेटिव AI पेश कर चुकी हैं। हाल ही में गूगल ने अपने नए Pixel 8 सीरीज के साथ कई AI फीचर्स को पेश किया था। इन फीचर्स ने यूजर एक्सपीरियंस को और भी खास बना दिया है। हालांकि, अभी भी सभी की नजर एप्पल पर बनी हुई है, क्योंकि कंपनी ने अब तक इस सेक्टर में कदम नहीं रखा है।
डेवलपमेंट फेज में एप्पल का जनरेटिव AI
एप्पल लवर्स तो काफी समय से इसका इंतजार कर रहे हैं कि कंपनी कब अपना AI लॉन्च करेगी। कुछ हालिया रिपोर्ट्स में भी ऐसा बताया गया था कि कंपनी इन दिनों ऑल न्यू जनरेटिव AI पर काम कर रही है। वहीं अब कंपनी के CEO टिम कुक ने भी साफ कर दिया है कि यूजर्स को जल्द ही एप्पल का जनरेटिव AI देखने को मिल जाएगा। एप्पल का जनरेटिव AI अभी डेवलपमेंट फेज में है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी इसे अगले साल पेश कर सकती है।
ये भी पढ़ें : भारत के बाद Apple ने आर्मेनिया में IPhone यूजर्स को भेजी चेतावनी, क्या सच में हैक हो रहे हैं Phone?
सबसे खास होगा एप्पल का AI
कुछ दिन पहले हुई निवेशकों की एक बैठक के दौरान Tim Cook ने इस नए जनरेटिव AI से पर्दा उठाया और बताया की कंपनी काफी लंबे समय से इस पर काम कर रही है। साथ ही टीम कुक ने ये भी कहा कि हम एक ऐसा AI तैयार करना चाहते हैं जिसे यूजर्स लंबे समय तक यूज कर सके। हालांकि अभी तक उन्होंने ये नहीं बताया की इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा।
कब तक मिलेगा एप्पल का जनरेटिव AI?
कुछ लीक्स रिपोर्ट में ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी इस नए जनरेटिव एआई को अगले साल के अंत में आईओएस 18 के साथ जारी कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने ओर से अब तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ भी खुल कर शेयर नहीं किया गया है। हालांकि Tim Cook ने बताया कि कंपनी इन दिनों इस सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट कर रही है। जिससे ये साफ हो जाता है कंपनी जल्द ही इसे अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स के साथ रोल आउट कर सकती है।
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
6 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
10 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
13 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
16 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
18 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines