Apple Foldable iPhone: सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो और वीवो समेत कई बड़े एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रांड पहले ही अपने फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर चुके हैं। जबकि हुवावे जैसी कंपनियों ने इनोवेटिव ट्रिपल फोल्डेबल फोन पेश कर दिए हैं, ओप्पो ने अपने अल्ट्रा-थिन फोल्डेबल के साथ चीजों को और ज्यादा रोचक बना दिया है, लेकिन फोल्डेबल iPhone के बारे में क्या? हम कब उम्मीद कर सकते हैं कि Apple भी फोल्डेबल मार्केट में एंट्री लेगा? ये तो सच है कि Apple नए ट्रेंड सेट करने के लिए जाना जाता है और इसके लिए काफी टाइम लेता है। हालांकि अब, एनालिस्ट मिंग-ची कुओ का कहना है कि एप्पल भी जल्द ही पहला फोल्डेबल फोन पेश कर सकता है जिसकी कीमत दो रेगुलर iPhone 16 से भी ज्यादा हो सकती है। चलिए जानें कब तक लॉन्च हो सकता है एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन…
फोल्डेबल iPhone कब तक हो सकता है लॉन्च
मिंग ची कुओ के अनुसार, फोल्डेबल iPhone 2026 के एंड या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहला फोल्डेबल iPhone एक बुक-स्टाइल डिजाइन का होगा और प्रीमियम खरीदारों के लिए पेश किया जाएगा। डिवाइस क्रीज फ्री होगा और कहा जा रहा है कि इसमें टाइटेनियम एलॉय बॉडी होगी जिसमें Durability के लिए टाइटेनियम और स्टेनलेस स्टील से बने हिंज देखने को मिल सकते हैं। लीक्स से यह भी पता चलता है कि डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें फोल्ड और अनफोल्ड स्क्रीन के लिए फ्रंट फेसिंग कैमरा हो सकता है।
फोल्डेबल iPhone के स्पेक्स
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फोल्डेबल iPhone में 7.8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 5.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले हो सकता है। फोल्ड होने पर डिवाइस की मोटाई 9mm और अनफोल्ड होने पर 4.5mm हो सकती है। डिवाइस में AI फीचर्स शामिल होने और मल्टीटास्किंग एबिलिटीज को बेहतर बनाने के साथ-साथ AI-पावर्ड एप्लिकेशन शामिल होने की उम्मीद है।
फोल्डेबल iPhone की कीमत
एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone की कीमत 1,74,000 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है। यूनाइटेड स्टेट्स में डिवाइस की कीमत $2,000 से ज्यादा हो सकती है। इसकी तुलना में Samsung Galaxy Z Fold 6 को 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि एप्पल ने कीमत, लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि देखा जाए तो इतनी कीमत में अभी आप दो नए iPhone 16 खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
5 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
8 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines