Apple Foldable iPhone Launch Details: इन दिनों स्मार्टफोन मेकर कंपनियां सबसे अच्छे फोल्डेबल फोन लाने की होड़ में हैं, चाहे वह सैमसंग हो, वनप्लस हो, वीवो हो या कोई और हालांकि, अभी भी एप्पल इस रेस में काफी पीछे है। कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई प्लान शेयर नहीं किया है कि वह कब तक या कभी अपना खुद का फोल्डेबल iPhone लाएगी या नहीं। एप्पल लवर्स को कब तक इसका इंतजार करना होगा इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।
हालांकि, अगर रिपोर्ट्स की माने तो Apple जल्द ही इस इंतजार को खत्म कर सकता है, क्योंकि Apple 2026 में अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर सकता है। Apple का यह पहला फोल्डेबल iPhone सैमसंग के गैलेक्सी फ्लिप जैसा ही एक फ्लिप-स्टाइल डिवाइस जैसा होगा।
iPhone Flip होगा नाम?
एशिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज एक फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस पेश करने की प्लानिंग कर रहा है, जिसे iPhone Flip नाम दिया गया है। रिपोर्ट बताती है कि Apple ने 2023 में इस नए डिवाइस के लिए रिसर्च और इसके पार्ट्स को तैयार करना शुरू कर दिया है। ऐसा देखा गया है कि Apple जब भी कोई नया प्रोडक्ट बनाना शुरू करता है तो उसे दो साल के बाद पेश करता है, इसे देखकर अब लग रहा है कि 2026 में ये नया iPhone Flip आ सकता है।
पेटेंट करवाया खास डिस्प्ले
कुछ ही दिनों पहले, Apple ने नए पेटेंट “इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस विद ड्यूरेबल फोल्डिंग डिस्प्ले” के बारे में भी रिपोर्ट जारी की थी। पेटेंट से पता चलता है कि Apple एक फ्लेक्सिबल और Durable फोल्डेबल ग्लास डिस्प्ले बना रहा है जो बिना टूटे मुड़ सकती है।
Samsung, OnePlus की बढ़ेंगी मुश्किलें
ऐसा भी कहा जा रहा है कि एप्पल का नया फोल्डेबल डिवाइस Samsung, OnePlus जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि एक रिपोर्ट यह भी बताती है कि iPhone Flip में सैमसंग डिस्प्ले हो सकती है। एप्पल आज भी अपने कई iPhones में सैमसंग का ही डिस्प्ले यूज कर रहा है। कहीं न कहीं फोन का डिजाइन भी सैमसंग फोन जैसा होने की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
5 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
8 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines