Apple Foldable Device: सैमसंग समेत कई बड़ी कंपनियों के हमने फोल्डेबल डिवाइस देख लिए फिर भी अब तक ऐसा लग रहा है मानो कुछ मिसिंग है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने सभी का दिल जीत लिया है। जी हां, अपने सही पहचाना हम बात कर रहे हैं Apple की। फोल्डेबल डिवाइस सेगमेंट में अब जल्द ही सबसे बड़े प्लेयर की एंट्री होने जा रही है। यह इंतजार अगले साल की शुरुआत में खत्म होने की संभावना है, रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ऐप्पल अब अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है और कंपनी इसे 2024 में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही रही है।
कौन-सा होगा ये डिवाइस?
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple के पास भी अब जल्द ही एक फोल्डेबल डिवाइस होगा, जिसकी घोषणा अगले साल के अंत में की जा सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple बाजार में अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस के रूप में iPhones को नहीं बल्कि फोल्डेबल iPad पेश कर सकता है।
यह भी पढ़ेंः वनप्लस ने पेश किया अपना पहला धाकड़ Foldable Phone, कीमत 1,39,999 रुपये
आईपैड मिनी लाइनअप का दी एंड!
यह कहना गलत नहीं होगा कि फोल्डेबल डिवाइस के रूप में आईपैड को लॉन्च करने का कोई मतलब नहीं है, खासकर तब जब एप्पल के पास पहले से ही आईपैड मिनी लाइनअप है, लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी आईपैड मिनी लाइनअप को बंद करके फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर सकती है।
डिजाइन नहीं है रेडी
डिस्प्ले पैनल के लिए कंपनी अभी भी एलजी और सैमसंग के साथ जा सकती है, लेकिन अब इस रेस में बीओई भी दिखाई दे रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि ये वही कंपनी है जिसने वनप्लस ओपन फोल्डेबल के लिए पैनल बनाए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी किसे डिस्प्ले पैनल बनाने के लिए चुनती है। रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि Apple के पास अभी तक प्रोडक्ट के लिए कोई भी फाइनल डिजाइन नहीं है, इसलिए इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल लग रहा है कि फोल्डेबल iPad अगले 6 से 8 महीनों में लॉन्च हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
5 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
8 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines