Apple Face ID-Enabled Smart Doorbell: इस साल सितंबर महीने में एप्पल ने अपनी नई आईफोन 16 सीरीज को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने नए मैकबुक और iPad पेश किए। अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही होम सिक्योरिटी डिवाइस पेश करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, कंपनी इन दिनों Face ID-इनेबल्ड स्मार्ट डोरबेल पर काम कर रही है। डिवाइस के 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Face ID से खुलेगा दरवाजा
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में मार्क गुरमन ने खुलासा किया है कि एप्पल एक नए स्मार्ट डोरबेल कैमरे पर काम कर रहा है जो आपके दरवाजे को अनलॉक करने के लिए फेस आईडी का इस्तेमाल करेगा। कहा जा रहा है कि ये डिवाइस हमारे घर में सेफ्टी डिवाइस के इस्तेमाल करने के तरीके को बदल सकता है। गुरमन के अनुसार, स्मार्ट डोरबेल iPhone पर फेस आईडी की तरह ही काम करेगी, जब यह आपको या अन्य लोगों को पहचान लेगी तो अपने आप दरवाजा अनलॉक कर देगी।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में आधी कीमत पर मिल रहे हैं महंगे गीजर, देखें 3 बेस्ट ऑप्शंस
सिक्योर एन्क्लेव चिप की सुविधा
अन्य एप्पल डिवाइस की तरह, इसमें सिक्योर एन्क्लेव चिप की सुविधा होने की उम्मीद है। मार्क गुरमन का कहना है कि डोरबेल मौजूदा थर्ड-पार्टी होमकिट स्मार्ट लॉक के साथ कम्पेटिबल होगी। एप्पल लॉन्च के समय इसे और बेहतर करने के लिए किसी स्मार्ट लॉक मेकर के साथ कोलैबोरेशन कर सकता है।
Amazon के रिंग डोरबेल को देगा टक्कर
एप्पल का फेस आईडी से लैस डोरबेल सीधे Amazon के रिंग डोरबेल को टक्कर दे सकता है। वहीं, Apple के पास यूजर्स की प्राइवेसी को प्राथमिकता देने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है, जो इसे इस क्षेत्र में बढ़त दिला सकता है। डोरबेल कैमरा अभी भी शुरुआती टेस्टिंग फेज में है, जिसका मतलब है कि इसके रिलीज में अभी कुछ वक्त और लग सकता है। अगर ये सफल रहा तो यह डिवाइस Apple यूजर्स के लिए सुविधा और सुरक्षा का एक नया लेवल ला सकता है।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 hr agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
3 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
20 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
21 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines