हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Apple Event 2024: iPhone 16 सीरीज से पर्दा हटा; AI फीचर्स समेत वॉच 10 सीरीज का भी हुआ ऐलान

Apple Event 2024 Live Updates iPhone 16 Launch Price: दिग्गज फोन निर्माता कंपनी एप्पल ने वॉच सीरीज 10, आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स मॉडल की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
ऐप्पल इवेंट लाइव अपडेट

Live Updates

00:27 (IST) 10 Sept 2024

आईफोन 16 से आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत

आईफोन 16 की कीमत 79,900 रुपये, आईफोन 16 प्लस की कीमत 89,900 रुपये, आईफोन 16 प्रो की कीमत 1,19,900 रुपये और आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत 1,45,900 रुपये है। 20 सितंबर से एप्पल स्टोर में आईफोन सीरीज खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

00:20 (IST) 10 Sept 2024

iPhone के इन मॉडल्स को मिलेगा iOS 18 अपडेट

Apple अब से ठीक एक सप्ताह बाद यानी 16 सितंबर 2024 को समर्थित iPhone मॉडल- यानी iPhone XR और नए मॉडल के लिए iOS 18 लॉन्च करेगा। कंपनी के मुताबिक, Apple इंटेलिजेंस फीचर अगले महीने से अमेरिका में शुरू किया जाएगा।

00:08 (IST) 10 Sept 2024

iPhone 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत

आईफोन 16 प्रो की कीमत 999 डॉलर और आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत 1199 डॉलर है। दोनों मॉडल पर 1000 डॉलर्स का ऑफ दिया जाएगा। आगामी शुक्रवार को मॉडल्स प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। जबकि, बिक्री के लिए अगले सप्ताह तक उपलब्ध कर दिए जाएंगे।

00:05 (IST) 10 Sept 2024

iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max में Apple A18 Pro चिप

Apple की नई A18 Pro चिप में 16-कोर न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट है। CPU में 2 परफॉरमेंस कोर और 4 एफिशिएंसी कोर हैं, जिसे लेकर दावा है कि वो आईफोन 15 प्रो मॉडल को पावर देने वाले A17 Pro की तुलना में 15% तक फास्ट हैं।

23:55 (IST) 09 Sept 2024

आईफोन 16 प्रो में बड़ी स्क्रीन के अलावा मिला बेस्ट बैटरी सपोर्ट

आईफोन 16 प्रो मॉडल में A18 Pro चिपसेट है। बेस्ट बैटरी लाइफ से साथ पेश किया गया आईफोन 16 प्रो मॉडल नए कलर के साथ आ गया है। बड़ी स्क्रीन वाला ये मॉडल 5x Telephoto camera सपोर्ट के साथ है।

23:49 (IST) 09 Sept 2024

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स लॉन्च

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स लॉन्च कर दिया गया है। दोनों में आईफोन 15 प्रो मॉडल की तुलना में बड़ी स्क्रीन दी गई है। आईफोन 16 प्रो में 6.3 इंच की स्क्रीन और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल में 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई है।

23:44 (IST) 09 Sept 2024

आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस की कीमत

आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस की कीमत $799 और $899 रुपये है। ये कीमत मॉडल के बेस मॉडल 128GB की है।

23:37 (IST) 09 Sept 2024

Apple ले आया खास AI फीचर्स

Apple इंटेलिजेंस अपग्रेड GenAI राइटिंग टूल के अलावा फोटो को जोड़ने, वीडियो को एडिट करने से लेकर बिना वजह की आवाजों को हटाने के लिए खास फीचर्स के साथ होगा। आईफोन 16 में एआई सपोर्ट के तहत कैमरा कंट्रोल फीचर मिला है। एआई की मदद से आप तस्वीर को सर्च कर उसकी एक खास एलब्म बना सकते हैं।

23:20 (IST) 09 Sept 2024

Apple iphone 16 फीचर्स

पांच नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च हुए आईफोन 16 में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। फोन के साइड में एक्शन बटन मिलेगा। फोन के साथ नई A18 चिपसेट और नया कैमरा कंट्रोल बटन भी दिया गया है।

23:17 (IST) 09 Sept 2024

आईफोन 16 डिस्प्ले

आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में 6.1 इंच और 6.7 इंच की स्क्रीन दी गई है।

23:14 (IST) 09 Sept 2024

iPhone 16 हुआ लॉन्च

आईफोन 16 को नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। पिंक, वाइट, ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर में पेश किया गया है।

23:04 (IST) 09 Sept 2024

AirPods 4 के फीचर्स में क्या कुछ खास?

AirPods 4 मॉडल में कई खास फीचर्स मिलेंगे। एयरपोड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, MagSafe-कंपैटिबल चार्जिंग, Find My सपोर्ट समेत बिल्ट-इन स्पीकर शामिल है। सिंगल चार्जिंग पर आप करीब 6.5 घंटे तक की बैटरी बैकअप मिलेगा।

23:01 (IST) 09 Sept 2024

Apple Watch Series 10 की कीमत

Apple Watch Series 10 की कीमत $399 से शुरू होती है और यह स्मार्टवॉच 20 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगी।

23:00 (IST) 09 Sept 2024

Apple Airpods लॉन्च

नए जनरेशन के साथ एप्पल ने एयरपॉड्स की घोषणा की है। एप्पल के एयरपॉड्स 4 को ऐसे डिजाइन के साथ तैयार किया गया है जो यूजर्स के लिए कंफर्टेबल रहेगा। बेहतरीन साउंड क्वालिटी का अनुभव मिल सकेगा, जिससे कॉलिंग से लेकर म्यूजिक का मजा उठा सकेंगे।

22:50 (IST) 09 Sept 2024

एप्पल वॉच सीरीज 10 के फीचर्स होंगे खास

एप्पल वॉच सीरीज 10 में वॉटर टेंपरेचर को मापने से लेकर पानी में इस्तेमाल करने योग्य फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ट्रेकिंग के मामले में बेस्ट रहे, इस तरह से एप्पल वॉच सीरीज को तैयार किया गया है।

22:46 (IST) 09 Sept 2024

एप्पल वॉच सीरीज 10 लॉन्च

एप्पल वॉच सीरीज 10 को लॉन्च कर दिया गया है। एप्पल ने 3 कलर ऑप्शन्स के साथ वॉच को पेश किया गया है। स्टाइलिश डिजाइन के साथ एप्पल की नई वॉच पेश हुई है। इसमें नए हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के अलावा फेस चेंजेस जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

22:41 (IST) 09 Sept 2024

Apple Intelligence का हुआ ऐलान

Apple Intelligence की घोषणा कर दी गई है। इसके माध्यम से आपके काफी काम आसान हो सकेंगे। खुद से इमोजी क्रिएट करने के अलावा आप इमेज मूविज से लेकर तमाम तरह की एडिटिंग कर सकेंगे।

22:36 (IST) 09 Sept 2024

Apple का वार्षिक इवेंट- it's GlowTime शुरू

एप्पल के वार्षिक इट्स ग्लोटाइम इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। इवेंट की शुरुआत में लेटेस्ट एप्पल वॉच की पहली झलक को दिखा गया है।

22:12 (IST) 09 Sept 2024

लग गई भीड़...सबने निकाल लिए कैमरे; देखें Steve Jobs Theater की पहली तस्वीर

क्यूपर्टिनो में "इट्स ग्लोटाइम" इवेंट बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है इससे पहले एप्पल पार्क के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

21:43 (IST) 09 Sept 2024

कब-कहां-कैसे देखें लॉन्च इवेंट?

Apple Glowtime Event 2024 : एप्पल अपने आईफोन की नई iPhone 16 सीरीज को कुछ ही देर में लॉन्च करने वाला है। नए आईफोन के अलावा कंपनी कई और प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी ग्लोटाइम इवेंट आयोजित कर रही है जिसे वह अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और अपनी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करेगी। भारत में इस इवेंट को रात 10.30 बजे लाइव देखा जा सकेगा।

21:27 (IST) 09 Sept 2024

iPhone 16 के मेड इन इंडिया मॉडल्स

एप्पल कथित तौर पर पहली बार भारत में भी iPhone 16 और 16 Pro मॉडल्स को भारत में भी बनाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ साल में एप्पल की मेक इन इंडिया पॉलिसी काफी तेज हुई है। बता दें कि कुछ ही घंटों में एप्पल iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने वाला है और इसके साथ कुछ और प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे।

20:11 (IST) 09 Sept 2024

क्या नया iPad भी होगा लॉन्च?

एप्पल आज अपनी iPhone 16 सीरीज के साथ नई एप्पल वॉच और नए एयरपॉड भी लॉन्च करने वाला है। इस बीच सवाल उठ रहा है कि क्या कंपनी नए आईपैड भी आज लॉन्च करेगी? आपको बता दें कि नए आईपैड के लिए अभी आपको इंतजार करना पड़ सकता है। इस बात की संभावना कम ही है कि कंपनी नए आईपैड की घोषणा करे। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी नए आईपैड या आईपैड मिनी को अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है जब नई एम-4 चिप से लैस मैक रोलआउट किए जाएंगे।

19:22 (IST) 09 Sept 2024

डिस्प्ले में बड़ा बदलाव करेगा एप्पल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल अपनी पूरी आईफोन रेंज की डिस्प्ले में बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 तक एप्पल के सभी फोन्स में OLED (ऑर्गेनिक लाइट-एमिटिंग डायोड) डिस्प्ले देने लग जाएगा। बता दें कि एप्पल अभी तक अपने फोन्स में एलसीडी डिस्प्ले का इस्तेमाल करता आया है।

19:00 (IST) 09 Sept 2024

एप्पल का आखिरी प्लस मॉडल?

Apple Event 2024 Live Updates : एप्पल आज अपने स्मार्टफोन्स की नई सीरीज iPhone 16 के साथ कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाला है। लेकिन इस बीच सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईफोन 16 सीरीज का प्लस मॉडल एप्पल का आखिरी प्लस मॉडल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी आईफोन 17 सीरीज में एप्पल iPhone 17 Plus को iPhone 17 Slim नाम से पेश कर सकती है।

18:28 (IST) 09 Sept 2024

कैमरा में क्या मिलेगा नया?

Apple Glowtime Event 2024 : आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स को एप्पल नए कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें एक 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो आईफोन 15 प्रो के 12 मेगापिक्सल के कैमरे के मुकाबले यह एक बड़ा अपग्रेड होगा। इससे फोन का कैमरा एक्सपीरिएस और बेहतर होगा।

17:53 (IST) 09 Sept 2024

गोल्ड कलर में आएगा iPhone 16 Pro?

Apple Glowtime Event 2024 : एप्पल की नई iPhone 16 सीरीज कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाली है। इसके साथ ही इसे लेकर कई डिटेल्स सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro मॉडल को कंपनी एक स्पेशल गोल्ड टाइटेनियम ऑप्शन में भी पेश कर सकती है। दिखने में तो नई सीरीज भी पिछली जैसी ही होगी लेकिन एप्पल इस बार कई नए कलर्स में फोन लाने वाला है। iPhone 16 के प्रो मॉडल नीले की जगह गोल्ड में आ सकता है और ब्लैक, व्हाइट और नेचुरल कलर में भी मिलेगा। वहीं, प्रो मॉडल से नीचे वाले फोन येलो के साथ ग्रीन, पिंक और ब्लू के नए शेड्स में आ सकते हैं।

17:21 (IST) 09 Sept 2024

किन मॉडल्स को मिल सकते हैं AI फीचर्स?

Apple Intelligence Update : एप्पल iPhone XR से लेकर पिछले साल आई iPhone 15 सीरीज के कई मॉडल्स को iOS 18 का अपडेट मिल सकता है। हालांकि, आने वाले एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए केवल 6 मॉडल्स ही एलिजिबल होंगे। इनमें iPhone 16 के मॉडल्स के अलावा iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max ही शामिल हैं। बता दें कि iOS 18 के बीटा वर्जन में एप्पल ने चैटजीपीटी से लैस पर्सलन असिस्टेंट सीरी, इमेज जेनरेशन टूल्स समेत नए फीचर्स की झलक दिखाई थी।

16:56 (IST) 09 Sept 2024

Huawei ने कर दिया Apple को ट्रोल!

एक ओर एप्पल आज iPhone 16 सीरीज से पर्दा उठाने वाली है। लेकिन, इसी बीच चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Huawei ने उसे ट्रोल कर दिया है। हुआवे ने कहा है कि वह एप्पल के iPhone 16 की लॉन्च से पहले अपने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT की झलक दिखा देगी। बता दें कि Mate XT की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि 20 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू हो सकती है। हुआवे का यह फोन अपने आप में बेहद अनोखा होगा जो 2 बार फोल्ड हो सकेगा। इसमें 2 हिंज होंगे और रिपोर्ट्स के अनुसार खुलने के बाद इसका स्क्रीन साइज 10 इंच रहेगा।

16:39 (IST) 09 Sept 2024

एप्पल यूजर्स को इन 5 फीचर्स का इंतजार

Best Features Of iPhone 16 : एप्पल अपने आईफोन की नई रेंज कुछ घंटे के अंदर लॉन्च कर देगा। इस बीच आईफोन के यूजर्स और फैंस कुछ खास फीचर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो अब तक आईफोन में नहीं थे लेकिन iPhone 16 सीरीज में देखने को मिलेंगे लॉन्च करेगी। इन फीचर्स में हायर रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, फास्ट वायरलेस चार्जिंग, एक्शन बटन, एप्पल इंटेलिजेंस और नए कलर ऑप्शंस शामिल हैं।

16:23 (IST) 09 Sept 2024

इन चीजों के लिए अभी करना होगा इंतजार

Apple Event 2024 Live Updates : एप्पल के फैंस आज के इवेंट में नए आईफोन 16 मॉडल्स, एप्पल वॉच एक्स और नए एयरपॉड्स की लॉन्चिंग देख सकते हैं। लेकिन, कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं जिनके बारे में कहा तो जा रहा था कि एप्पल इन्हें आज के इवेंट में लॉन्च कर सकता है लेकिन अब माना जा रहा है कि अभी इनके लिए और इंतजार करना पड़ेगा। इनमें नई एम4 मैक सीरीज भी शामिल है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि एप्पल इंटेलिजेंस भी शायद आज रिलीज न किया जाए। कंपनी अमेरिका में अपने एआई फीचर्स को आने वाले कुछ महीनों में रोलआउट करेगी। यूरोपियन यूजर्स के इसके लिए तब तक इंतजार करना होगा जब तक कि कंपनी वहां एक्सेस और अनुमति की बाधाएं पार नहीं कर लेती।

16:14 (IST) 09 Sept 2024

एप्पल का सबसे विवादित फोन होगा iPhone 16!

Apple Glowtime Event 2024 : कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 16 एप्पल के इतिहास का सबसे विवादित फोन बन सकता है। इसके पीछे खरीद की जगहों के हिसाब से अलग-अलग वर्जन पेश करने की तैयारी को बताया जा रहा है। यानी कि अलग-अलग देशों में आईफोन 16 के अलग-अलग वर्जन पेश किए जा सकते हैं।

15:51 (IST) 09 Sept 2024

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स की स्क्रीन होगी बड़ी

आईफोन 16 प्रो और मैक्स मॉडल में स्क्रीन साइज बड़ी होगी। आईफोन 16 प्रो में 6.3 इंच और आईफोन 16 प्रो मैक्स में 6.9 इंच की स्क्रीन होगी। हालांकि, आईफोन 15 प्रो में 6.1 इंच और आईफोन 15 प्रो मैक्स में 6.7 की स्क्रीन है।

15:34 (IST) 09 Sept 2024

iPhone 16 and 16 Plus: आईफोन 15 की तरह हो सकता है स्क्रीन साइज

iPhone 16 and 16 Plus: आगानी आईफोन 16 और प्लस मॉडल, आईफोन 15 के मॉडल की तरह सेम स्क्रीन साइज में आ सकता है। आईफोन 16 में 6.1 इंच की स्क्रीन और आईफोन 16 प्लस में 6.7 इंच की स्क्रीन डिस्प्ले होगा। आईफोन 16 सीरीज में Apple Intelligence के अलावा नई A18 चिप होगी। इस मॉडल में 6GB से 8GB तक रैम मिल सकता है।

15:18 (IST) 09 Sept 2024

आईफोन 16 सीरीज की सेल डेट का भी हुआ खुलासा!

iPhone 16 Series Sale Date: लीक्स के जरिए आईफोन 16 सीरीज के डिजाइन या कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। जबकि, सीरीज की सेल डेट भी सामने आ चुकी है। लीक्स की मानें तो 20 सितंबर 2024 से आईफोन 16 सीरीज खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, ये तारीख स्टोर्स पर उपलब्ध होने की है और आईफोन 16 सीरीज भारत में कब से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

14:57 (IST) 09 Sept 2024

लॉन्च से पहले लीक हुईं iPhone 16 सीरीज की तस्वीरें

Apple iPhone 16 Series Image: लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही आईफोन 16 सीरीज की तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं, जिससे बैक और फ्रंट के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का पता चल रहा है।

14:40 (IST) 09 Sept 2024

iPhone 16 Series: नए कलर ऑप्शन भी होंगे शामिल

iPhone 16 Series Colour Options: लीक्स के अनुसार आईफोन 16 सीरीज के मॉडल्स नए रंग के साथ आ सकते हैं। आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस मॉडल 5 कलर ऑप्शन्स के साथ हो सकते हैं। हल्का गुलाबी, काले, हल्के हरे, हल्के नीले और नए सफेद रंग के ऑप्शन के साथ फोन उपलब्ध हो सकते हैं।

14:15 (IST) 09 Sept 2024

Apple Intelligence फीचर्स से यूजर्स के कई काम होंगे आसान!

  • AI-Powered Writing Tools: एप्पल के नए एआई फीचर्स में एआई पावर्ड राइटिंग टूल्स एड होगा, जिससे यूजर्स के लिए ग्रामर, स्पेलिंग चेकिंग या प्रूफरीडिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
  • Clean Up Tool in Photos: इस टूल की मदद से यूजर्स अपनी तस्वीर को एडिट कर सकेगा। बैकग्राउंड से किसी को हटा हो या बैकग्राउंड में कुछ शामिल करने के लिए फीचर काम का साबित हो सकता है। ये एंड्रॉइड डिवाइस में पहले से उपलब्ध मैजिक इरेजर की तरह काम करेगा।
  • Instant Movie Memories in Photos: इस टूल की मदद से यूजर्स को अपनी यादगार तस्वीर से वीडियो बनाने की सुविधा मिलेगी। उदाहरण के लिए "दोस्तों के साथ घूमना" ऐसा लिखने पर AI खुद मेमोरी तस्वीरों से मूवी बना देगा।
  • AI Summaries: इस टूल से किसी भी मैसेज, मेल या नोटिफिकेशन के लंबे-चौड़े मैसेज एक शॉर्ट रीटन में शो कर दिया जाएगा, जिससे आप जान सकेंगे कि उस मैसेज का मतलब क्या है और आपका ज्यादा समय भी बर्बाद नहीं होगा। उदाहारण के लिए किसी स्टोरी की समरी आपको मिल जाएगी।
  • 13:51 (IST) 09 Sept 2024

    Apple इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ आएगी iPhone 16 सीरीज

    टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ते हुए और AI के चलन को निभाते हुए एप्पल अपने इवेंट में आईफोन 16 सीरीज के साथ एप्पल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) फीचर्स की घोषणा करने वाला है। हालांकि, इस इवेंट में इमेज प्लेग्राउंड और जेनमोजी जैसे फीचर्स आने की उम्मीद नहीं है। एप्पल की ओर से AI प्लेटफॉर्म नई पीढ़ी के iPhones इवेंट में नए फीचर्स के साथ आने के लिए तैयार है।

    13:43 (IST) 09 Sept 2024

    iPhone 16 Series में मिलेंगे कई स्टोरेज ऑप्शन्स

    iPhone 16 Series: लीक के अनुसार आईफोन 16 सीरीज के रेगुलर और प्रो मॉडल दोनों कई स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ मिल सकते हैं। सीरीज में रेगुलर मॉडल 256GB और 512GB ऑप्शन्स के साथ होंगे। जबकि, प्रो मॉडल में 512GB, 1TB स्टोरेज और 1TB से ज्यादा स्टोरेज वाला ऑप्शन शामिल हो सकता है।

    13:17 (IST) 09 Sept 2024

    लॉन्च से पहले iPhone 16 सीरीज की कीमत आई सामने...

    iPhone 16 Launch Price Leak: आईफोन 16 सीरीज की कीमत भी सामने आ गई है। लीक के मुताबिक आईफोन 16 की शुरुआत की कीमत करीब 79,900 रुपये हो सकती है। प्लस मॉडल करीब 89,900 रुपये, प्रो मॉडल करीब 1,34,900 रुपये और प्रो मैक्स मॉडल करीब 1,59,900 रुपये की कीमत के साथ हो सकता है।

    13:02 (IST) 09 Sept 2024

    Apple iPhone 16 का डिजाइन लीक, क्या सच में पुराने मॉडल की दिलाएगा याद?

    Apple iPhone 16 Design: लॉन्च से पहले आईफोन 16 सीरीज की काफी कुछ डिटेल्स लीक हो रही हैं। लीक के माध्यम से डिजाइन का भी खुलासा हुआ है, जो कहीं न कहीं आईफोन के 2020 वाले मॉडल की याद दिला रहा है। लीक इमेज से आईफोन 16 का डिजाइन, आईफोन 12 की याद दिला रहा है जिसका बैक में दो रियर कैमरा है।

    Apple Event 2024 Live Updates: मोस्ट आवेटेड एप्पल इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। दिग्गज टेक कंपनी एप्पल की ओर से अपने मुख्यालय क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया, अमेरिका में हर साल सितंबर में किए जाने वाले इवेंट की शुरुआत कर दी गई है। आज 9 सितंबर, सोमवार को रात 10.30 बजे एप्पल का इट्स ग्लोटाइम इवेंट शुरू हो गया है। एप्पल के इट्स ग्लोटाइम इवेंट (It’s Glowtime Event) में सबसे पहले एप्पल वॉच 10 सीरीज को पेश किया गया है। इसके बाद कंपनी अपने सभी मुख्य प्रोडक्ट्स से एक-एक कर पर्दा हटा रही है। वॉच सीरीज 10 के अलावा आईफोन 16 सीरीज समेत कई अन्य खास प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होने वाले हैं।

    iPhone 16, वॉच समेत Ai का हुआ ऐलान 

    एप्पल के इट्स ग्लोटाइम इवेंट में जल्द ही आईफोन 16 सीरीज की घोषणा होने वाली है। इस दौरान आईफोन 16 (iPhone 16), आईफोन 16 प्लस (iPhone 16 Plus), आईफोन 16 प्रो (iPhone 16 Pro) और आईफोन 16 प्रो मैक्स ( iPhone 16 Pro Max) नामक मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, इवेंट के दौरान और भी बहुत कुछ खास होने वाला है। कंपनी की ओर से लेटेस्ट एप्पल वॉच (Apple Watch) समेत एयरपोड्स (AirPods) को पेश किया जाएगा। आइए पल-पल की अपडेट्स लाइव ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं।

    संबंधित खबरें

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola