Apple Diwali Sale पहले से ही लाइव है और कंपनी iPads के साथ-साथ MacBooks पर भी भारी डिस्काउंट दे रही है। जबकि हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 15 सीरीज पर भी 6,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर मिल रहा है। Apple India की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इस सेल में आपको iPhone, AirPods और HomePod के साथ छह महीने तक फ्री Apple Music भी मिलेगा। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक नया एप्पल प्रोडक्ट खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। आइये Apple Diwali sale के कुछ खास ऑफर्स पर एक नजर डालते हैं।
MacBook पर डिस्काउंट
जो लोग कम कीमत पर मैकबुक एयर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, वे इस त्योहारी सीजन इसे अपना बना सकते हैं क्योंकि कीमतें फिलहाल काफी कम हैं। Apple 13-इंच और 15-इंच MacBook Air मॉडल पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जो कंपनी के M2 चिप पर रन करना है। यह ऑफर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी मिल रहा है।
MacBook Air का प्राइस
इस वक्त Apple अपने MacBook Air M2 को भारत में 1,14,900 रुपये में बेच रहा है, जबकि इसी लैपटॉप का M1 मॉडल Apple स्टोर पर 99,900 रुपये में उपलब्ध है। कीमतें बेस 8GB रैम + 256GB SSD स्टोरेज के लिए हैं।
ये भी पढ़ें : इस दिन लॉन्च होगा Vivo और OnePlus का तगड़ा स्मार्टफोन, देखें दोनों के खास फीचर्स
Amazon और Flipkart पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
दूसरी ओर, अमेजन MacBook Air M1 मॉडल को 69,990 रुपये की कम कीमत पर बेच रहा है। Apple स्टोर के मुकाबले ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। इसी तरह, एम2 मॉडल फ्लिपकार्ट पर 94,990 रुपये में लिस्टेड है। लैपटॉप पर कुछ एक्स्ट्रा बैंक कार्ड ऑफर भी हैं।
iPad Air मॉडल पर डिस्काउंट
सेल में Apple के टैबलेट लाइनअप पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। 11-इंच और 12.9-इंच iPad Pro वेरिएंट के साथ-साथ iPad Air मॉडल पर इस वक्त 5,000 रुपये का डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा 9th और 10th GEN आईपैड पर अब क्रमशः 3,000 रुपये और 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
16 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
19 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
20 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
23 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines