Apple Diwali Sale 2024: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने दिवाली सेल की डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से त्योहारी सेल के तहत लेटेस्ट डिवाइस पर भारी छूट दी जाएगी। आईफोन 16 सीरीज, मैकबुक, वॉच 10 सीरीज से लेकर कई प्रोडक्ट्स सेल के दौरान सस्ते में मिल सकते हैं। अगर आप एप्पल का कोई प्रोडक्ट लेना चाहते हैं तो सेल शुरू होने से पहले संभावित छूट के बारे में जान लीजिए।
Apple Diwali Sale Date 2024
एप्पल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिवाल सेल की घोषणा की है। कंपनी की ओर से “Our festive offer lights up 3 October. Save the date” लिखकर सेल डेट का ऐलान किया गया है। इसका मतलब ये है कि एप्पल की वेबसाइट और एप्पल स्टोर पर 3 अक्टूबर 2024 से सेल शुरू होने वाली है। इस दौरान कंपनी अपने कई लेटेस्ट डिवाइस पर छूट देने वाली है।
ये भी पढ़ें- Amazon vs Flipkart Sale: आईफोन 16 से लेकर आईफोन 13 पर कहां है छूट?
इन एप्पल प्रोडक्ट्स पर मिल सकती है छूट
हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 16 (iPhone 16), आईफोन 16 प्लस (iPhone 16 Plus), आईफोन 16 प्रो (iPhone 16 Pro) और आईफोन 16 प्रो मैक्स (iPhone 16 Pro Max) पर छूट मिल सकती है। आईफोन 16 सीरीज के अलावा मैकबुक, एप्पल वॉच और एयरपॉड्स आदि पर भी छूट मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि इन प्रोडक्ट्स पर कितनी प्रतिशत तक छूट मिलने वाली है। बैंक कार्ड के माध्यम से कंपनी की ओर से डिस्काउंट दिया जा सकता है।
Apple Store पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स
वर्तमान में एप्पल स्टोर से खरीदारी करने पर हर महीने की आसान किस्तों के साथ प्रोडक्ट को खरीदने का मौका दिया जा रहा है। एप्पल एक्सचेंज डिस्काउंट की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा ऑफर्स के तहत ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Music का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। अधिक डील्स एंड ऑफर्स को जानने के लिए आपको सेल शुरू होने का इंतजार करना पड़ सकता है। एप्पल ने केवल दिवाली सेल की डेट का ऐलान किया है। आगामी दिनों में कंपनी द्वारा ऑफर्स की भी घोषणा की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Amazon Great Indian Festival: 55 इंच के Smart TV पर 69% तक छूट
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 hr agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
18 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
21 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
22 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines