Apple Days Sale iPhone 16 Series Deals: क्या आप भी कुछ महीने पहले लॉन्च हुई iPhone 16 सीरीज के किसी मॉडल को सस्ते में खरीदना चाहते हैं? या इसे किसी खास को ये डिवाइस गिफ्ट में देने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल, विजय सेल्स ने सभी पॉपुलर iPhone मॉडल पर बड़े डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा की है, जिसमें लेटेस्ट iPhone 16 भी शामिल है, जिसकी कीमत अब 66,900 रुपये से शुरू हो रही है। विजय सेल्स पर इस वक्त Apple Days सेल चल रही है जो 29 दिसंबर से शुरू हुई है और ये सेल 5 जनवरी को खत्म होगी। चलिए इस सेल में मिल रही कुछ बेस्ट डील्स पर एक नजर डालते हैं…
लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज पर डिस्काउंट
सबसे पहले बात करें लेटेस्ट सीरीज की तो इसमें iPhone 16 और iPhone 16 Plus इस वक्त 66,900 रुपये और 75,490 रुपये में उपलब्ध हैं, जिसमें 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी शामिल है। इसी तरह, iPhone 16 Pro की कीमत भी ऑफर्स के साथ 1,03,900 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,27,650 रुपये से शुरू हो रही है। देखा जाए तो इस लेटेस्ट सीरीज के सभी 4 मॉडल्स पर छूट मिल रही है।
ये 4 iPhone मॉडल्स भी हुए सस्ते
इसके अलावा, कंपनी 4 पुराने मॉडल्स पर भी छूट दे रही है। इस एप्पल डेज सेल में iPhone 15 की कीमत भी कम होकर 57,490 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि iPhone 15 Plus की कीमत 66,300 रुपये से शुरू हो जाती है। इसी तरह, iPhone 14 और iPhone 13 की कीमत भी सेल में 48,000 रुपये और 42,900 रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 Plus Review: क्या यह सच में वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है? खरीदने से पहले खुद जानिए
iPad और Mac पर भी छूट
केवल iPhone ही नहीं, विजय सेल्स ने iPad और Mac पर भी छूट की घोषणा की है। 10th GEN के iPad की कीमत 29,499 रुपये से शुरू हो जाती है, जबकि M2 चिप वाले iPad Air की कीमत 50,499 रुपये से शुरू हो जाती है और M4 चिप वाले iPad Pro की कीमत 86,899 रुपये से शुरू हो रही है।
यही नहीं पुराने MacBook Air M1 की कीमत भी कम होकर 63,890 रुपये से शुरू होगी, जबकि M4 चिप वाले MacBook Pro की कीमत 1,47,900 रुपये से शुरू होगी। सेल में Apple Watch SE जैसी एक्सेसरीज की कीमत 21,199 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि AirPods 4 की कीमत 11,249 रुपये से शुरू हो रही है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
9 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
12 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines