iPhone 15Pro Max : एप्पल ने हाल ही में अपने Apple iPhone 15 Series को लॉन्च किया है। इसी को लेकर कंपनी के सीईओ Tim Cook ने बड़ा खुलासा किया है। Apple Insider की एक रिपोर्ट के अनुसार सीईओ से जब यह सवाल किया गया कि वह कौन-सा आईफोन मॉडल और कलर का फोन यूज कर रहें हैं?
Tim Cook बोले किसी एक कलर को चुनना बेहद कठिन रहा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीईओ टिम कुक ने जवाब देते हुए बताया कि,’ वे Apple iPhone 15 Pro Max के नेचुरल टाइटैनियम फोन को यूज कर रहे हैं। आगे सीईओ ने कहा कि iPhone 15 Series में आ रहे कलर ऑप्शन में किसी भी एक को चुनना बेहद कठिन था। उन्होंने कहा कि Apple iPhone 15 Pro Max के ब्लू, वाइट और ब्लैक कलर ने भी उनका ध्यान खींचा, लेकिन आखिरकार उन्होंने नेचुरल टाइटैनियम को चुना।
iPhone 15 Series में यह कलर ऑप्शन
यहां आपको बता दें कि कंपनी ने इसके Natural Titanium, Blue Titanium, Black Titanium और White Titanium कलर ऑप्शन पेश किए हैं। जानकारी के अनुसार Apple iPhone 15 Series इंडिया में 79,900 रुपये से शुरू होती है।
यहां करें अपने iPhone 15 प्री बुकिंग
आप एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट (Apple India) पर जाकर प्रीबुकिंग कर सकते हैं। बता दें Apple iPhone 15 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। आईफोन 15 (128GB) 79,900 रुपये में मिल रहा है। जबकि आईफोन 15 (512GB) की कीमतम 1,09,900 रुपये है।
अलग-अलग मॉडल की यह है कीमत
जानकारी के अनुसार आईफोन 15 प्रो (128GB) की कीमत 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो (1TB) की कीमत 1,84,900 रुपये है। इसके अलावा आईफोन 15 प्रो मैक्स (256GB) की कीमत 1,59,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स (1TB) की कीमत 1,99,900 रुपये है।
Apple iPhone 15 के फीचर्स
Apple iPhone 15 के अलग-अलग मॉडल में कंपनी ने 48 MP का मेन लेंस, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3D वीडियो रिकॉर्ड करने का ऑप्शन, 3X टेलीफोटो लेंस, 5X का ऑप्टिकल जूम फीचर और 6.1-inch और 6.7-inch के स्क्रीन साइज जैसे धाकड़ फीचर्स दिए हैं। एप्पल लवर्स लंबे समय से इस नई सीरीज का इंतजार कर रहे थे।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
5 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
7 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
9 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
11 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
12 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines