Apple CEO Tim Cook Instagram Fake Account: पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने Apple के सीईओ टिम कुक की फर्जी अकाउंट को डिलीट कर दिया है। टिम कुक की इस फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को कंपनी के कई सीनियर लोग फॉलो कर रहे थे। “tim.d.cook” यूजर आईडी से चल रहे फर्जी अकाउंट को 9to5Mac द्वारा पहचाना गया। यह अकाउंट बिलकुल असली अकाउंट की तरह दिख रहा था।
सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं टिम कुक
एपल प्रमुख सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। इसके साथ ही टिम कुक का इंस्टाग्राम और टिक टॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असली अकाउंट नहीं है। वह एलन मस्क की एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं।
फर्जी अकाउंट पर Tim Cook की शेयर की गई थी तस्वीरें
फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से टिम कुक की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई थी। यूजर ने पहली पोस्ट 20 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे संबंधित की थी। दूसरी पोस्ट 23 अगस्त को की गई थी, जो 3DPets के साथ साझेदारी में अभियान के लिए 30 सेकंड का विज्ञापन था। दोनों पोस्ट कुक के आधिकारिक एक्स पेज से कॉपी किए गए थे। दावा किया है कि दोनों तस्वीरें आइफोन से ली गई है।
यह भी पढ़ेंः 6G पर मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, पीएम मोदी भी अपने संबोधन में कर चुके हैं जिक्र
iPhone 15 सीरीज
ऐप्पल अपनी आइफोन 15 सीरीज पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 12 सितंबर को पेश कर सकती है। आईफोन 15 सीरीज में 14 सीरीज के मुकाबले बेहतर कैमरा और प्रोसेसर होने की संभावना है।
हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को दो नए कलर ऑप्शन में पेश करने पर काम कर रहा है। फोन को नए डार्क ब्लू और टाइटन ग्रे रंग विकल्पों में लॉन्च किए जाने की संभावना है, जबकि मौजूदा गोल्ड और डीप पर्पल कलर को कथित तौर पर बंद किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
22 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines