iPhone iMessage Feature: एपल दुनिया भर में अपने आईफोन और अन्य डिवाइस के कारण हमेशा चर्चा में रहता है। कंपनी के सीईओ भी अक्सर आईफोन के खास फीचर्स को शोकेस करते नजर आते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा था कि वह आईफोन के किसी फीचर के बारे में नहीं जानते होंगे, जो वैसे काफी आम है। जी हां हाल में हुए एक इंटरव्यू में कुक कुछ ऐसा ही कहते नजर आए हैं।
इंटरव्यू में ग्रुप चैट के बारे में पूछे गए एक सवाल पर टिम कुक हैरान रह गए और उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें पहले इस फीचर के बारे में नहीं पता था। आइये इसके बारे में जानते हैं।
इस फीचर के बारे में नहीं जानते कुक
हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल मैगजीन ने एपल के सीईओ टिम कुक का इंटरव्यू लिया था, जिसमें उनसे एक सवाल पूछे जाने पर वे हैरान हुए और इसके बारे में जानकारी न होने की बात कही।
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के सीईओ होने के नाते टिम कुक से ये उम्मीद की जाती है कि वे तकनीक के जानकार होंगे, इंटरव्यू में एक सिंपल टेक्स्टिंग फीचर के सवाल ने उनकी उलझने बढ़ा दी। ये फीचर आईफोन के iMessage से जुड़ा हुआ है।
बेन कोहेन के साथ अपने इंटरव्यू में टिम कुक ने बताया कि वह कैसे एपल में काम करते हैं और सीईओ के नाते उनको किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वह iMessage ग्रुप चैट के साथ काम करते हैं। मगर बेन कोहेन के ग्रुप के नाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा में उनको नाम नहीं देता, क्योंकि वह इस फीचर के बारे में नहीं जानते थे।
iPhone
यह भी पढ़ें – अरे वाह! Redmi के सबसे सस्ते 5G फोन के फीचर्स लीक, कीमत ने उड़ाए होश
रैपिड आंसर्स में फंसे कुक
इंटरव्यू के दौरान बेन कोहेन लगातार कुक से आईफोन से जुड़े सवाल पूछ रहे थे। इसी सिलसिले में उन्होंने कुक से पूछा कि ग्रुप चैट के लिए सबसे अच्छा नाम क्या होगा?इसपर कोहेन को अजीब सा रिएक्शन मिला। कोहेन ने बताया कि कुक ने मेरी तरफ ऐसे देखा जैसे मैंने उससे सबसे अच्छा एंड्रॉयड फोन सुझाने के लिए कहा हो। इसके उत्तर देते हुए कुक ने पूछा सबसे अच्छा नाम? मैं उनका नाम नहीं रखता। क्या आप अपने चैट का नाम रखते हैं? दिलचस्प है। मैं इसे ले सकता हूं।
टिम ने इस सजेशन को तुरंत लिया और अगली मीटिंग में अपने कोहेन को इसके बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कॉलेज के रूममेट्स के ग्रुप चैट का नाम रूममेट्स रखा है।
संबंधित खबरें
Flipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 hr agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
19 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
22 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines