नई दिल्ली: विश्व की बड़ी से बड़ी टेक कंपनियां अपने प्लेटफार्म पर कोई बग या फिर गलतियां निकलने के लिए बग बॉउंटी प्रोग्राम आयोजित करती है। इस प्रोग्राम के तहत अगर कोई भी व्यक्ति कोई बड़ा बग किसी भी डिवाइस या फिर प्लेॉफार्म पर ढूंढ लेता है तो उसे बंपर प्राइज दिया जाता है। इसी के तहत विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल और लैपटॉप बनाने वाली कंपनी एप्पल ने एक बग बाउंट प्रोग्राम हाल ही में शुरू किया था।
इस प्रोग्राम में भारत के रहने वाले आशीष धोने ने भाग लिया और एपल में एक बग ढूंढ लिया, जिसके बाद एप्पल की तरफ से उन्हें 7000 डॉलर का इनाम दिया गया है। भारतीय मुद्रा में बात करें तो इसकी कीमत 5,58,890 रुपये है। इस बेहतरीन उपलब्धी के माध्यम से आशीष ने भारत का नाम एक बार फिर से रोशन कर दिया है।
अभी पढ़ें – iPhone 14 Max नहीं बल्कि इस नए नाम से आएगा ये मॉडल, जानकर आप भी कहेंगे अरे वाह!
आशीष बेहद टेलेंटेड है वे गूगल की रैंकिंग के मुताबिक विश्व के टॉप 120 हैकर्स की लिस्ट में शामिल है। इससे पहले उन्होंने का टीचर लर्निंग प्लेटफॉर्म भी हैक किया था और अब उन्होंने Blind XSS नामक बग को ढूंढ कर इतनी बड़ी राशि अर्जित की है।
एप्पल द्वारा दिए गए इस बड़े इनाम का ऐलान आशीष ने लिंक्डिन के माध्यम से किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे ब्लाइंड एक्सएक्सएस का बग ढूंढने के लिए एप्पल की तरफ से 7000 डॉलर का इनाम दिया गया है। वहीं इसमें एक मेल का स्क्रीनशॉट भी अटैच किया गया है जिसमें लिखा है कि एप्पल द्वारा कहा गया है कि आपकी भेजी गई रिपोर्ट Apple Security Bounty के लिए क्वालिफाई की गई है। ऐपल आपको 7 हजार डॉलर बतौर इनाम दे रहा है।
अभी पढ़ें – Free VIP Number दे रही है ये टेलीकॉम कंपनी, बस फॉलो करें होंगे ये Steps
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
6 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines