Apple Beats Solo Buds, Beats Solo 4 Price: एप्पल ने दो नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स बीट्स सोलो बड्स और बीट्स सोलो 4 को पेश कर दिया है। ये नए लॉन्च किए गए ऑडियो प्रोडक्ट एप्पल और Android दोनों डिवाइस के साथ कम्पेटिबल हैं और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। दावा किया जा रहा है कि बीट्स सोलो बड्स वन-टच पेयरिंग और 18 घंटे तक प्लेबैक टाइम के साथ आते हैं जबकि बीट्स सोलो 4 में 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने वाली है।
Beats Solo Buds, Beats Solo 4 की कीमत
बीट्स सोलो बड्स की कीमत $79.99 यानी लगभग 6,700 रुपये है और यह इस साल जून से अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इन्हें चार कलर ऑप्शन आर्कटिक पर्पल, मैट ब्लैक, स्टॉर्म ग्रे और ट्रांसपेरेंट रेड में पेश किया गया है। जबकि बीट्स सोलो 4 को आप यूएस में एप्पल की वेबसाइट से $199.99 यानी लगभग 16,700 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी शिपिंग 2 मई से शुरू होगी। इन्हें आप क्लाउड पिंक, मैट ब्लैक और स्लेट ब्लू शेड्स में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
Beats Solo Buds के फीचर्स
बीट्स सोलो बड्स में डुअल-लेयर ड्राइवर और लेजर-कट वेंट हैं जो ऑडियो परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे। इन्हें कंपनी ने चार ईयर टिप साइज- XS, S, M और L के साथ पेश किया है। कहा जा रहा है कि ट्रू वायरलेस इयरफोन सीमलेस वन-टच पेयरिंग ऑफर करते हैं। इयरफोन पर ‘बी’ बटन ऑन-ईयर फ़ंक्शंस का भी सपोर्ट मिलता है जो यूजर्स को सांग्स, वॉल्यूम कंट्रोल, कॉल लेने और एक प्रेस के साथ वॉयस असिस्टेंट को ऑन करने की सुविधा देता है। बीट्स मोबाइल ऐप के जरिए आप इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं। बड्स में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। आप इन्हें पांच मिनट चार्ज करने पर एक घंटे तक यूज कर सकते हैं।
Beats Solo 4 के फीचर्स
बीट्स सोलो 4 वायरलेस हेडफोन 40 मिमी ड्राइवर और डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ आते हैं। इन हेडफोन पर भी ‘बी’ बटन यूजर्स को म्यूजिक प्लेबैक और वॉल्यूम कंट्रोल करने की सुविधा दे रहा है। साथ ही आप इस बटन से कॉल उठाने और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव कर सकते हैं। ये बीट्स ऐप के साथ भी कम्पेटिबल हैं। इन हेडफोन में 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है और 10 मिनट चार्ज करने पर पांच घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines