Apple BatteryGate Settlement: क्या आप जानते हैं इन दिनों Apple Old iPhone यूजर्स को 7,700 रुपये दे रहा है। अगर आपके पास भी कोई पुराना आईफोन है तो इस खबर को एक बार जरूर जान लें। जी हां, टेक दिग्गज Apple पुराने आईफोन यूजर्स को $500 मिलियन तक का भुगतान करेगा। कंपनी यूएस क्लास एक्शन केस को हल करने के लिए सहमत हो गई है। मामले में Apple पर iPhone 6 और 7 सीरीज के कुछ iPhones और पुराने SE मॉडल को “Secretly Throttling” करने का आरोप लगाया गया था। MacRumors के अनुसार, दावा दायर करने वाले यूजर्स को अब कंपनी पैसे भेज रही है।
जब एप्पल ने परफॉर्मेंस को कर दिया था कम!
रिपोर्ट के मुताबिक, सेटलमेंट वेबसाइट पर बताया गया कि भुगतान इसी महीने से किया जाएगा। साथ ही सेटलमेंट के लिए दावा दायर करने वाले हर यूजर्स को कंपनी $92.17 यानी लगभग 7,700 रुपये देगी। मुकदमा दिसंबर 2017 का है, जब Apple ने खुलासा किया था कि उसने iPhone मॉडल को शट डाउन होने से रोकने के लिए “Chemically aged” बैटरियों का यूज करके कुछ मॉडलों के परफॉर्मेंस को कम कर दिया था।
ये भी पढ़ें : देखें 2024 में Apple क्या-क्या करेगा लॉन्च
कंपनी ने नहीं दी इसकी जानकारी
कंपनी ने iOS 10.2.1 में पावर मैनेजमेंट प्रोटोकॉल की शुरुआत की लेकिन रिलीज नोट में इसे मेंशन नहीं किया। परफॉर्मेंस की कमी के लिए माफी मांगने के तुरंत बाद, कंपनी ने 2018 में बैटरी रिप्लेसमेंट प्राइस को घटाकर 29 डॉलर यानी लगभग 2,400 रुपये कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, माफी के बावजूद, ऐप्पल ने सभी आरोपों और गलत कामों से इनकार किया है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
किसे होगा फायदा?
सेटलमेंट वेबसाइट के मुताबिक अगर आप 21 दिसंबर, 2017 से पहले iOS 10.2.1 या उसके बाद के वर्ज़न पर चलने वाले iPhone 6, 6+, 6s, 6s Plus या SE डिवाइस के अमेरिकी यूजर हैं या iPhone 7 या 7 प्लस आईओएस 11.2 या उसके बाद के वर्जन का फोन यूज कर रहे थे आप आपको भी एप्पल की तरफ से सेटलमेंट मनी मिल सकती है। हालांकि इसके लिए आपको अपना दावा जमा कराना होगा।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
ये भी पढ़ें : 15 हजार में किसका कैमरा बेस्ट?
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
14 mins agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 hr agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
3 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
20 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines