Apple AirTag Warning: दुनियाभर के लाखों लोग एपल के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। आईफोन से लेकर AirTag तक इसके सभी प्रोडक्ट काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि हाल ही में Apple के AirTag ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर कंपनी एक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह डिवाइस बच्चों के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है। यूएस कंज्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमीशन (CPSC) ने घोषणा की है कि Apple अब AirTag पैकेजिंग पर एक चेतावनी देगा, जिसमें माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे इसकी कॉइन-सेल बैटरी को बच्चों से दूर रखें। CPSC ने बताया कि अगर बच्चे इसे निगल लेते है तो इससे उनको गंभीर नुकसान या मृत्यु हो सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
CPSC ने जारी की नोटिस
CPSC ने हाल ही में एक नोटिस जारी करके दावा किया है कि Apple ने रीज के कानून के तहत चेतावनी लेबल नियमों का उल्लंघन किया है। इस कानून के तहत बच्चों को उन्हें निगलने के जोखिम से बचाने के लिए बटन या कॉइन बैटरी वाले प्रोडक्ट पर सुरक्षा लेबल और परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड लगाने की जरूरत है।
CPSC ने एक बयान में कहा कि Apple के AirTag ने AirTag की लिथियम कॉइन सेल बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड को पूरा किया। हालांकि 19 मार्च, 2024 के बाद इम्पोर्ट की गई यूनिट पर रीज के कानून के हिसाब से बैटरी से जुड़े गंभीर जोखिम के बारे में जरूरी ऑन-प्रोडक्ट और ऑन-बॉक्स चेतावनियां नहीं थीं। अगर इन छोटी बैटरियों को बच्चों की पहुंच से दूर नहीं रखा जाता है, तो यह गंभीर परेशानी का कारण हो सकती है।
AirTag बैटरी पर चेतावनी
एपल ने अब AirTag बैटरी डिब्बे के अंदर एक वार्निंग सिंबल जोड़ा है और आवश्यक चेतावनियों के साथ इसकी पैकेजिंग को अपडेट किया है। Find My ऐप अब यूजर्स को AirTag बैटरी बदलते समय बटन और कॉइन सेल बैटरी के खतरों के बारे में भी चेतावनी देता है।
जानकारी मिली है कि Apple इस साल अपनी नेक्स्ट जनरेशन के AirTag 2 को लंबी रेंज के साथ लॉन्च कर सकता है। नया AirTag Apple की नेक्स्ट जनरेशन के अल्ट्रा वाइड बैंड चिप के साथ आएगा। बता दें कि चिप को पिछले साल iPhone 15 और Apple Watch Ultra 2 के पेश किया गया था।
यह भी पढ़ें – Amazon Sale में धड़ाम गिरे Smart Tv के दाम, मिलेगी सबसे सस्ती डील
संबंधित खबरें
Truecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 mins agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
13 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
17 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
20 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
23 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines