Apple AirPods Pro पर अब तक की सबसे तगड़ी डील, सिर्फ 690 रुपये में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple AirPods Pro Price Discount: एप्पल के प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स हैं। भले ही ये कंपनी अपने महंगे प्रोडक्ट्स और अन्य फीचर्स के कारण जानी जाती है, लेकिन इसे खरीदने वालों की लाइन भी कम नहीं है। सिर्फ आईफोन ही नहीं एयरपोड्स के खरीदार भी कई हैं, जिनमें से अगर आप भी एक हैं तो आपके लिए आज हम एक बंपर डील लेकर आए हैं।
जी हां, एप्पल एयरपोड्स को खरीदने वालों के लिए अब तक की सबसे बेहतरीन डील है। इसके जरिए करीब 26 हजार रुपये में आने वाला एयरपोड्स प्रो सिर्फ 690 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए एप्पल एयरपोड्स प्रो पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
फ्लिपकार्ट पर एप्पल एयरपॉड्स प्रो को असल कीमत से कम में खरीदने का मौका है। यहां पर Apple AirPods Pro 2nd Gen को 26,900 रुपये की जगह 24,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस पर सीधा 7 प्रतिशत डिस्काउंट उपलब्ध है।
अगर आप फ्लिपकार्ट से एप्पल एयरपॉड्स प्रो का 2nd Gen खरीदते हैं तो पेमेंट के दौरान भी छूट का लाभ पा सकते हैं। चुनिंदा कार्ड पर छूट दी जा रही है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट छूट मिलेगी। अगर आप ईएमआई के जरिए एयरपोड्स लेना चाहते हैं तो आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट छूट का लाभ मिलेगा।
सबसे ज्यादा छूट का फायदा आपको एक्सचेंज डिस्काउंट से ही हो सकता है। अगर आप दूसरे जनरेशन का एप्पल एयरपॉड्स प्रो सिर्फ 690 रुपये में खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक्सचेंज बोनस को अप्लाई करना होगा, साथ ही उसकी छूट का पूरा फायदा पाना होगा।
इस एयरपॉड्स प्रो पर 24,300 रुपये का एक्सचेंज छूट शामिल है, जिसका पूरा फायदा पाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का फोन या ईयरबड्स चेंज करना होगा। इसके बाद ही आपको एक्सचेंज छूट का पूरा फायदा मिल सकता है और फिर आपके लिए एप्पल एयरपॉड्स प्रो की कीमत सिर्फ 690 रुपये तक हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: