Apple Airpods Max 2 Launched: प्रीमियम ऑडियो डिवाइस के बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है. Apple ने आधिकारिक तौर पर अपने फ्लैगशिप ओवर-ईयर हेडफोन्स AirPods Max 2 को 16 मार्च को पेश कर दिया है. यह मॉडल दिसंबर 2020 में आए पहले AirPods Max के बाद सबसे बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने इसके बाहरी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन अंदर कई बड़े तकनीकी अपग्रेड दिए गए हैं. नए H2 चिप के साथ इसमें स्मार्ट ऑडियो फीचर्स, बेहतर नॉइज कैंसलेशन और कई एडवांस्ड फंक्शन जोड़े गए हैं, जो पहले सिर्फ AirPods Pro में मिलते थे.
कब से शुरू होगी बिक्री और प्री-ऑर्डर
Apple AirPods Max 2 के लिए प्री-ऑर्डर 25 मार्च से शुरू होंगे. कंपनी के मुताबिक इसकी आधिकारिक शिपिंग और रिटेल उपलब्धता अप्रैल 2026 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी. प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले इन हेडफोन्स को Apple ने हाई-एंड ऑडियो एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से तैयार किया है.
---विज्ञापन---
नया H2 चिप देगा ज्यादा स्मार्ट ऑडियो अनुभव
AirPods Max 2 में सबसे बड़ा बदलाव नया H2 चिप है. पहले मॉडल में H1 चिप मिलता था, लेकिन अब नया प्रोसेसर ज्यादा एडवांस कम्प्यूटेशनल ऑडियो प्रोसेसिंग देता है. इसकी वजह से हेडफोन यूजर के आसपास के माहौल को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और उसी हिसाब से ऑडियो एडजस्ट करते हैं. इससे म्यूजिक सुनने का अनुभव ज्यादा साफ और इमर्सिव हो जाता है.
---विज्ञापन---
1.5 गुना बेहतर नॉइज कैंसलेशन
Apple का दावा है कि नए चिप और अपडेटेड एल्गोरिद्म की मदद से Active Noise Cancellation (ANC) पहले मॉडल की तुलना में करीब 1.5 गुना ज्यादा प्रभावी हो गया है. यानी अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, फ्लाइट या मेट्रो में भी म्यूजिक सुन रहे हैं, तो बाहरी आवाज पहले से काफी कम सुनाई देगी.
Adaptive Audio और Conversation Awareness
AirPods Max 2 में एडाप्टिव ऑडियो फीचर दिया गया है, जो Transparency Mode और ANC को मिलाकर काम करता है. यह फीचर आसपास के माहौल के अनुसार अपने-आप साउंड सेटिंग बदल देता है. इसके साथ कन्वर्सेशन अवेयरनेस भी दिया गया है. अगर आप किसी से बात करना शुरू करते हैं, तो हेडफोन अपने-आप म्यूजिक की आवाज कम कर देता है और सामने वाले व्यक्ति की आवाज को साफ सुनने में मदद करता है.
Live Translation से मिलेगी रियल-टाइम अनुवाद सुविधा
Apple Intelligence के सपोर्ट के साथ AirPods Max 2 में लाइव ट्रांसलेशन फीचर भी दिया गया है. यह फीचर अलग-अलग भाषाओं का रियल-टाइम अनुवाद करके सीधे आपके कानों तक पहुंचाता है. यानी अगर सामने वाला व्यक्ति दूसरी भाषा में बात कर रहा है, तो आपको तुरंत उसका अनुवाद सुनाई दे सकता है.
डिजाइन लगभग पहले जैसा ही
कई रिपोर्ट्स में डिजाइन बदलने की बात कही जा रही थी, लेकिन Apple ने AirPods Max 2 का लुक लगभग पहले जैसा ही रखा है. इसमें वही knit mesh canopy और एल्यूमिनियम ईयरकप्स दिए गए हैं. हेडफोन का वजन भी लगभग 386 ग्राम ही रखा गया है. इसके साथ पहले वाला स्मार्ट केस ही कैरी करने के लिए मिलता है.
कलर ऑप्शन और बैटरी लाइफ
AirPods Max 2 पांच अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा- Midnight, Starlight, Orange, Purple और Blue. बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी ने इसमें ANC ऑन रहने पर करीब 20 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा किया है. अगर बैटरी खत्म हो जाए तो सिर्फ 5 मिनट की USB-C क्विक चार्जिंग से करीब 1.5 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है.
भारत में कीमत और प्रीमियम पोजिशनिंग
अमेरिका में AirPods Max 2 की कीमत 549 डॉलर रखी गई है. वहीं भारत में इसकी कीमत 67,900 रुपये तय की गई है. यह कीमत इसे प्रीमियम हेडफोन कैटेगरी में रखती है, जहां यह ऑडियो क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के दम पर अपनी पहचान बनाता है.
बेहतर साउंड क्वालिटी और कनेक्टिविटी
ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए Apple ने इसमें हाई डायनेमिक रेंज एंप्लिफायर दिया है, जिससे हर फ्रिक्वेंसी पर ज्यादा क्लियर और डिटेल्ड साउंड मिलता है. पहली बार AirPods Max 2 में 24-bit और 48kHz lossless audio का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसे USB-C के जरिए वायर्ड कनेक्शन में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें Bluetooth 5.3 दिया गया है, जिससे कनेक्शन ज्यादा स्थिर रहता है और लेटेंसी कम होती है.
Digital Crown से कैमरा कंट्रोल
AirPods Max 2 में दिया गया डिजिटिल क्राउन (Digital Crown) अब सिर्फ वॉल्यूम कंट्रोल तक सीमित नहीं है. इसे कैमरा रिमोट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी आप अपने iPhone या iPad से दूर बैठकर भी फोटो क्लिक या वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Ultra Review: फोन में क्या है नया? डिजाइन से कैमरा तक जानिए सबकुछ, देखें VIDEO