Apple 2025 Product Launch: नया साल शुरू हो गया है और हाल ही में सैमसंग ने अपनी प्रीमियम सीरीज को लॉन्च किया है। ऐसे में Apple लवर्स कंपनी के नए प्रोडक्ट लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि कंपनी इस साल की पहली छमाही में अपने कई प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकती है। इस लिस्ट में iPhone SE 4 लेकर M4 MacBook Air तक कई डिवाइस शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone SE (4th जनरेशन)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 4th Gen iPhone SE है, जिसमें फ्लैट-फ्रेम स्ट्रक्चर और ग्लॉसी ग्लास बैक दिया जाएगा। अपने खास लुक के कारण ये फोन इस बार चर्चा में रह सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फोन को iPhone 14 जैसा लुक दिया जा सकता है। जानकारी मिली है कि इसमें कंपनी होम बटन नहीं देगी और iPhone 14 की तरह ये डिवाइस भी नॉच के साथ फेस आईडी को सपोर्ट करेगा।
फीचर्स की बात करें तो iPhone SE 4 में Apple का A18 चिपसेट मिल सकता है, जो iPhone 16 और 16 Plus में भी इस्तेमाल होगा। इसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे यह Apple AI को सपोर्ट करने वाला सबसे किफायती iPhone बन सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 128GB से शुरू होगा, जो पिछले मॉडल से दोगुना होगा। कैमरा सेटअप में 48MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
MacBook Air (M4 चिप)
Apple ने हाल ही में M4 चिपसेट के साथ MacBook Pro मॉडल लॉन्च किए थे और अब MacBook Air में भी यही अपडेट देखने को मिल सकता है। इस नए MacBook Air में M4 चिप के साथ 16GB रैम बेस वेरिएंट में ही उपलब्ध हो सकता है, जिससे यह MacBook Pro के करीब पहुंचेगा। हालांकि, डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।
11 Gen iPad
Apple अप्रैल 2025 में 11वीं जनरेशन का iPad लॉन्च कर सकता है, जिसमें A18 चिप होगी। यह अपग्रेड न केवल परफॉर्मेंस को बढ़ाएगा बल्कि Apple Intelligence को भी सपोर्ट करेगा। हालांकि, डिजाइन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा, Apple iPad Air को भी M3 चिप के साथ अपग्रेड किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी iPad Air के लिए एक नया Magic Keyboard भी ला सकती है, जिससे यूजर को इस डिवाइस के साथ MacBook जैसा अनुभव मिलेगा।
स्मार्ट होम डिस्प्ले
Apple स्मार्ट होम डिवाइसेज की एक नई रेंज पर काम कर रहा है। सबसे खास बात ये है कि यह इसका पहला स्मार्ट होम डिस्प्ले प्रोडक्ट हो सकता है। यह एक 6-इंच का स्क्वायर स्क्रीन डिवाइस होगा, जिसमें वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा, बिल्ट-इन स्पीकर्स और एक रीचार्जेबल बैटरी होगी। इसे एक होम ऑटोमेशन हब के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा और इसमें ब्राउजिंग, मीडिया प्लेबैक और अन्य स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे।
AirTags (2nd जनरेशन)
Apple अपने AirTag ट्रैकिंग डिवाइस का एक नया वर्जन लाने की योजना बना रहा है। हालांकि, इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल के समान रहेगा, लेकिन इसमें ट्रैकिंग कैपेबिलिटी को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा, इसमें एंटी-स्टॉकिंग फीचर्स को भी मजबूत किया जा सकता है, जिससे इसकी सुरक्षा बढ़ेगी।
Apple Watch SE (तीसरी जनरेशन)
2025 में Apple एक नई Apple Watch SE पेश कर सकता है, जो 2021 में लॉन्च हुई Apple Watch Series 7 के आधार पर तैयार की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वॉच रिजिड प्लास्टिक बॉडी के साथ आ सकती है, जिससे यह ज्यादा कलर ऑप्शन और S9 चिपसेट दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Samsung के प्रीमियम फोन पर 38 हजार का महा डिस्काउंट, लपक लो ये शानदार डील
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines