Annual Plan: ये है 365 दिनों का सस्ता रिचार्ज प्लान, मिलेगा कॉलिंग और डेटा का भी मजा!

Annual Plan under 3000: क्या आप भी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं? अगर हां, तो आइए साल भर की छुट्टी वाले प्लान के बारे में जानते हैं। 

Annual Plan under 3000

सस्ता रिचार्ज प्लान

Annual Plan under 3000: हर दिन रिचार्ज करने की समस्या से छुटकारा चाहते हैं। हर 28 दिन या 84 दिनों की वैधता खत्म होने के बाद फिर से रिचार्ज करने की टेंशन से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए एक अच्छा ऑप्शन ये है कि आप एक साल का रिचार्ज प्लान अपना लें, जिससे साल भर रिचार्ज करने से छुटकारा मिल सकेगा। रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल की ओर से 365 दिनों वैधता वाले रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है।

आज हम आपको सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 1 साल की वैधता वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं कि बीएसएनएल की ओर से 365 दिनों की वैधता वाला प्लान कितने रुपये का दिया जा रहा है।

BSNL Cheapest Recharge Plan

वैसे तो कंपनी के पास एक से बढ़कर एक प्लान हैं जो अपने यूजर्स को कम कीमत में अधिक सुविधा का फायदा देते हैं, उन्हीं में से एक प्लान के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो कम में साल भर के लिए कॉलिंग और डेटा का मजा दे सकते हैं। प्लान की कीमत 3000 रुपये से कम है, जो 4जी नेटवर्क सर्विस के साथ आता है।

BSNL Rs 2999 Plan

बीएसएनएल का 2999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ रोजाना 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है, जो 4जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा प्लान के साथ डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान की खासियत है कि ये दिल्ली और मुंबई क्षेत्र में नेटवर्क की सुविधा प्रदान करता है।

कम कीमत में ज्यादा डेटा का मजा

अगर आपको खूब इंटरनेट चलाना पसंद है और घंटों सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप बीएसएनएल का ये प्लान अपना सकते हैं। दरअसल, इस प्लान के साथ यूजर्स को हाई स्पीड का 3GBडेटा मिलता है। 4जी नेटवर्क सर्विस के साथ आप इंटरनेट का मजा दिनभर उठा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ