Android TV speed boost Tips: अगर आपका स्मार्ट TV भी काफी ज्यादा स्लो चल रहा है, बार-बार लैग करता है या ऐप्स ओपन होने में काफी ज्यादा टाइम ले रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार सही सेटिंग्स ऑन न होने के कारण भी स्मार्ट टीवी की परफॉर्मेंस स्लो हो जाती है, लेकिन चिंता न करें, हम आपको 3 ऐसी हिडन सेटिंग्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें ऑन करते ही आपका टीवी पहले से फास्ट और स्मूथ चलने लगेगा। एक सेटिंग तो ऐसी है जिसे आपने कभी न कभी अपने Android डिवाइस में जरूर इस्तेमाल किया होगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
---विज्ञापन---
सबसे पहले डेवलपर ऑप्शंस करें ऑन
इन तीन हिडन सेटिंग को ऑन करने के लिए आपको सबसे अपने टीवी के डेवलपर ऑप्शंस को ऑन करना होगा। आइये पहले डेवलपर ऑप्शंस ऑप्शन ऑन करने का तरीका जानें...- सबसे पहले टीवी की सेटिंग में जाएं।
- अब टीवी के अबाउट सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद बिल्ड नंबर पर कई बार क्लिक करें।
- इतना करते ही आपको "डेवलपर ऑप्शंस ऑन" होने का मैसेज दिख जाएगा।