Android Smartphones With Unique Design : फोन के लिए गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड के इतिहास की बात करें तो समय के साथ यह दुनिया का सबसे पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम बन चुका है। यहां तक कि इसने विंडोज को भी पीछे छोड़ दिया है। कई तरह के डिवाइसेज अब एंड्रॉयड पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें स्मार्टफोन्स सबसे ऊपर हैं। कई बड़े अपडेट्स से गुजर चुके एंड्रॉयड में अब इसके शुरुआती दौर के मुकाबले कई फीचर्स जुड़े हैं। इसके साथ ही इस प्लेटफॉर्म पर चलने वाले कई ऐसे स्मार्टफोन्स भी आए जो अपने ओएस के साथ-साथ डिजाइन के मामले में भी अनोखे थे। इस रिपोर्ट में जानिए ऐसे ही 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के बारे में।
Motorola Droid
मोटोरोला का Droid फोन पहला एंड्ऱॉयड फोन तो नहीं था लेकिन इस फोन ने लॉन्चिंग के साथ ही खुद को आईफोन के विकल्प की तरह स्थापित किया था। 2009 में लॉन्च हुए इस फोन का डिजाइन काफी अलग और आकर्षक था। फोन में 3.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई थी और सामने की ओर 4 बटन थे। लेकिन फोन को लैंडस्केप मोड में करके स्क्रीन को ऊपर स्लाइड करते ही एक पूरा कीबोर्ड सामने आ जाता था।
Xiaomi Mi Mix Alpha
चीन की दिग्गज फोन निर्माता कंपनी शाओमी का यह फोन कभी मार्केट में लॉन्च नहीं हो पाया। लेकिन यह पहला ऐसा फोन था जिसमें बेजेल्स लगभग पूरी तरह से हटा दिए गए थे। डिवाइस में 360 डिग्री रैपअराउंड डिस्प्ले था। सामने की ओर से देखने में यह फोन किसी महंगे स्मार्टफोन जैसा लगता है लेकिन साइड की ओर मोड़ते ही कर्व्ड स्क्रीन मिलती है जो बैक पैनल तक जाती है। यह फोन कई शानदार फीचर्स से भी लैस था।
Yotaphone
रूस की कंपनी योटा ने अपनी तरह का पहला स्मार्टफोन योटाफोन लॉन्च किया था। इस फोन की खास बात यह थी कि इसमें एक की जगह 2 स्क्रीन थीं। पहली स्क्रीन सामने की ओर और दूसरी स्क्रीन बैक पैनल पर थी। एंड्ऱॉयड पर चलने वाले इस फोन की सेकेंडरी स्क्रीन ब्लैक एंड व्हाइट या फिर इंक स्क्रीन थी। इस तरह से इस फोन के प्राइमरी कैमरा का इस्तेमाल सेल्फी लेने के लिए भी आसानी से किया जा सकता था।
LG Wing
अब स्मार्टफोन की दुनिया से अपना कारोबार समेट चुकी एलजी का विंग स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में अपनी तरह का पहला और शायद अभी भी इकलौता फोन है। इस फोन में भी 2 स्क्रीन थीं। दूसरी स्क्रीन एक्सेस करते समय फोन T के शेप में आ जाता था। प्राइमरी स्क्रीन लैंडस्केप मोड में आ जाती थी और नीचे एक सेकेंडरी डिस्प्ले आ जाता था। एलजी के इस शानदार फोन ने लॉन्चिंग के समय खूब चर्चा बटोरी थी।
Surface Duo 2
पहले विंडोज फोन के जरिए स्मार्टफोन की दुनिया में पैर जमाने की कोशिश करने वाली माइक्रोसॉफ्ट ने बाद में एंड्ऱॉयड ओएस को भी अपनाया था। इसी कोशिश का रिजल्ट था सरफेस डुओ 2 जो कि एक डुअल स्क्रीन वाला फोल्डेबल फोन था। दिखने में बेहद शानदार इस फोन की सबसे बड़ी कमी सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस था। इस फोन के बाद से माइक्रोसॉफ्ट ने सरफोस डुओ सीरीज में कोई और फोन नहीं लॉन्च किया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines