Smartphone Dangerous Apps: भूलकर भी डाउनलोड ना करें ये 37 ऐप्स, खाली हो जाएगा बैंक खाता!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Dangerous Android Apps in India: आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन है और वो अपने कंफर्ट और जरूरत के हिसाब से उसका इस्तेमाल करते हैं। फोन में कई ऐप्स पहले से मौजूद होते हैं तो कुछ ऐप्स को यूजर्स खुद गूगल प्ले स्टोर या अन्य तरह के ऐप्स डाउनलोडर से डाउनलोड कर लेते हैं। इन थर्ड पार्टी ऐप्स में से कुछ आपके लिए और आपके फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार 37 ऐप्स (Smartphone Dangerous Android Apps) हैं जिसे फोन में भूलकर भी डाउनलोड नहीं करना चाहिए। अगर यूजर ऐसा करता है तो उसकी जानकारी लीक हो सकती है, इसके अलावा इन ऐप्स (Dangerous Android Apps) के होने पर मोबाइल यूजर्स का बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है। आइए आपको 37 खतरनाक ऐप्स के बारे में बताते हैं।
हाल ही में Bitdefender की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें कुछ Android ऐप्स को खतरनाक बताया गया है। इन 37 ऐप्स में में खतरनाक मैलवेयर पाए गए हैं जिससे Android स्मार्टफोन यूजर्स को खतरा हो सकता है। इन ऐप्स को फोन में डाउनलोड नहीं करना चाहिए। ये ऐप्स आपके बैंक खाते तक पहुंच सकते हैं और फिर अकाउंट के पैसे को खाली कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: