Android Phone Ad Block: आज के दौर में स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के अनुसार आजकल हर दिन एक व्यक्ति 4 घंटे से ज्यादा वक्त तक फोन इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि कंपनियां भी इसका फायदा उठाते हुए फोन में भर-भर के विज्ञापन दिख रहे हैं। कई बार सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे होते हैं, कोई आर्टिकल पढ़ रहे होते हैं या गेम खेल रहे होते हैं, तभी अचानक स्क्रीन पर विज्ञापन आ जाते हैं। ये न सिर्फ आपके एक्सपीरियंस को खराब करता है, बल्कि कई बार डेटा और बैटरी भी बर्बाद करता है।
DNS सेटिंग्स में करें बदलाव
अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन में ये अनचाहे Ads गायब हो जाएं, तो आपको सिर्फ दो सेटिंग्स में थोड़ा सा चेंज करना होगा। खास बात ये है कि इसके लिए आपको न तो किसी थर्ड-पार्टी ऐप कि जरूर है और न ही कोई एक्स्ट्रा सॉफ़्टवेयर चाहिए। बस अपने फोन की DNS सेटिंग्स में हल्का सा बदलाव करें और इन एड्स से छुटकारा पाएं। आइए जानते हैं कि ये DNS सेटिंग कैसे बदलें
Android फोन में DNS सेटिंग बदलने का तरीका
- सबसे पहले फोन की Settings में जाएं।
- यहां से Network & Internet या सिर्फ Connections पर टैप करें।
- Private DNS या Private DNS Provider Hostname का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- इधर से Private DNS Provider Hostname को सेलेक्ट करें।
- अब बताए गए DNS को इधर ऐड करें: dns.adguard.com
- इसके बाद Save वाले टॉगल पर टैप करें।
प्राइवेसी में करें ये काम
DNS सेटिंग के अलावा Android डिवाइस पर अपना विज्ञापन आईडी भी डिलीट करें
- इसके लिए सेटिंग्स में जाएं और प्राइवेसी पर क्लिक करें
- विज्ञापन पर जाएं और फिर “विज्ञापन आईडी डिलीट” पर टैप करें
- अपने बदलावों की कंफर्म करें।
ये भी पढ़ें : Apple के 1 फोल्डेबल फोन में आ जाएंगे 2 iPhone, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
10 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
11 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
14 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
17 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines