फोन में विज्ञापन देख होने लगा है सिरदर्द तो अभी बदल लें ये दो सेटिंग, 'गायब' हो जाएंगे Ads

Remove Smartphone Ads 2025: अगर आप भी फोन में विज्ञापन देख-देख कर परेशान हो गए हैं तो ये दो सेटिंग अभी बदल लें। इन्हें करने के बाद आपके डिवाइस से एड्स ‘गायब’ हो जाएंगे।

Android Phone Ad Block

Android Phone Ad Block: आज के दौर में स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के अनुसार आजकल हर दिन एक व्यक्ति 4 घंटे से ज्यादा वक्त तक फोन इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि कंपनियां भी इसका फायदा उठाते हुए फोन में भर-भर के विज्ञापन दिख रहे हैं। कई बार सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे होते हैं, कोई आर्टिकल पढ़ रहे होते हैं या गेम खेल रहे होते हैं, तभी अचानक स्क्रीन पर विज्ञापन आ जाते हैं। ये न सिर्फ आपके एक्सपीरियंस को खराब करता है, बल्कि कई बार डेटा और बैटरी भी बर्बाद करता है।

DNS सेटिंग्स में करें बदलाव

अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन में ये अनचाहे Ads गायब हो जाएं, तो आपको सिर्फ दो सेटिंग्स में थोड़ा सा चेंज करना होगा। खास बात ये है कि इसके लिए आपको न तो किसी थर्ड-पार्टी ऐप कि जरूर है और न ही कोई एक्स्ट्रा सॉफ़्टवेयर चाहिए। बस अपने फोन की DNS सेटिंग्स में हल्का सा बदलाव करें और इन एड्स से छुटकारा पाएं। आइए जानते हैं कि ये DNS सेटिंग कैसे बदलें

Android फोन में DNS सेटिंग बदलने का तरीका

  • सबसे पहले फोन की Settings में जाएं।
  • यहां से Network & Internet या सिर्फ Connections पर टैप करें।
  • Private DNS या Private DNS Provider Hostname का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • इधर से Private DNS Provider Hostname को सेलेक्ट करें।
  • अब बताए गए DNS को इधर ऐड करें: dns.adguard.com
  • इसके बाद Save वाले टॉगल पर टैप करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TechoPedia (@techopedia.hindi)

प्राइवेसी में करें ये काम

DNS सेटिंग के अलावा Android डिवाइस पर अपना विज्ञापन आईडी भी डिलीट करें

  • इसके लिए सेटिंग्स में जाएं और प्राइवेसी पर क्लिक करें
  • विज्ञापन पर जाएं और फिर “विज्ञापन आईडी डिलीट” पर टैप करें
  • अपने बदलावों की कंफर्म करें।

ये भी पढ़ें : Apple के 1 फोल्डेबल फोन में आ जाएंगे 2 iPhone, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ