डेटा लीक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब एक नया मामला सामने आया है, जिसने स्मार्टफोन यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद दो ऐप्स की वजह से लाखों यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक हो गया. इनमें एक AI टूल भी शामिल था, जिसे लाखों बार डाउनलोड किया गया था. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है.
कौन सा ऐप है खतरनाक
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, Video AI Art Generator & Maker नाम का ऐप इस डेटा लीक से जुड़ा हुआ है. इस ऐप को 5 लाख से ज्यादा बार इंस्टॉल किया जा चुका था और इसे 11 हजार से अधिक रिव्यू भी मिले थे. यह ऐप करीब 25 देशों में इस्तेमाल किया जा रहा था.
कितना डेटा हुआ लीक
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऐप की वजह से 15 लाख से ज्यादा यूजर इमेज और 3.85 लाख से अधिक वीडियो फाइल्स लीक हुई हैं. इसके अलावा कई AI से जनरेट की गई फाइल्स भी सार्वजनिक हो गईं.
लीक की असली वजह क्या थी
रिसर्चर्स ने जांच में पाया कि Google Cloud Storage के एक बकेट को गलत तरीके से कॉन्फिगर किया गया था. इसी वजह से मीडिया फाइल्स तक बिना किसी ऑथेंटिकेशन के एक्सेस किया जा सकता था. यानी डेटा की सुरक्षा के जरूरी इंतजाम ठीक से नहीं किए गए थे.
12TB से ज्यादा डेटा हुआ उजागर
रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जून 2023 को लॉन्च होने के बाद से अब तक जमा कुल 82.7 लाख फाइल्स लीक हो चुकी हैं. यह डेटा करीब 12TB से अधिक बताया जा रहा है. फिलहाल यह ऐप अब प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहा है.
ये है दूसरा ऐप
रिपोर्ट में एक और ऐप IDMerit का नाम सामने आया है. दोनों ऐप्स के डेवलपर एक ही बताए गए हैं. इस दूसरे ऐप से वह डेटा लीक हुआ है, जो आमतौर पर KYC प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें पहचान पत्र, पता, फोन नंबर और अन्य निजी जानकारी शामिल होती है, जिसका उपयोग बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाओं में किया जाता है.
किन देशों पर पड़ा असर
इस डेटा लीक का असर अमेरिका सहित करीब 25 देशों में देखने को मिला है. इनमें जर्मनी, फ्रांस, चीन और ब्राज़ील जैसे देश भी शामिल हैं. यानी मामला केवल एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर डाल सकता है.
ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
किसी भी नए ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर जांच लें. डेवलपर की प्रोफाइल देखें और यह भी चेक करें कि ऐप वेरिफाइड है या नहीं. जरूरत से ज्यादा परमिशन मांगने वाले ऐप्स से सावधान रहें. थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.
ये भी पढ़ें- Google का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से 17.5 लाख फर्जी ऐप्स हटाए, 80 हजार डेवलपर्स के अकाउंट भी बंद
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
5 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
22 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines