Android App Flaws: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। एक हालिया ब्लॉग पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने कई पॉपुलर ऐप्स में खामियों का पता लगाया है जिन्हें 4 बिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं। साथ ही आपका पर्सनल डाटा भी चुरा सकते हैं।
फटाफट डिवाइस को करें अपडेट
पहचानी गई Vulnerability को “डर्टी स्ट्रीम” अटैक कहा जा रहा है, जो इन ऐप्स का फायदा उठाकर डिवाइस सेटिंग्स में हेरफेर कर सकता है, यहां तक की ऑथेंटिकेशन टोकन और अन्य Confidential इनफार्मेशन भी चुरा सकता है। चुराए गए डाटा का यूज करके हैकर्स कई तरह की सर्विस और अकाउंट में लॉगिन भी कर सकते हैं। इससे बचने के लिए थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने फटाफट अपने डिवाइस को अपडेट करने की सलाह दी है।
ऐप्स को रखें अपडेट
थ्रेट इंटेलिजेंस टीम का कहना है कि ऐप्स के अपडेट रेगुलर चेक करें और उन्हें Google Play Store जैसे रिलाएबल सोर्स से इंस्टॉल करें। ऐप्स को अपडेट करने से पहले यह भी चेक कर लें कि आपका डिवाइस लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच पर चल रहा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
रिलायबल सोर्स से ऐप्स करें इंस्टॉल
मैलवेयर-इन्फेक्टेड एप्लिकेशन डाउनलोड करने से बचें। इसके लिए हमेशा रिलायबल सोर्स से ऐप्स इंस्टॉल करें। Unverified सोर्स या वेबसाइट से ऐप्स को साइड लोड करने से बचें, क्योंकि ये ऐप्स आपके डिवाइस और डेटा के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।
परमिशन को भी करें चेक
किसी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले, उसके द्वारा मांगी गई सभी परमिशनस को अच्छे से चेक करें। उन ऐप्स से सावधान रहें जो ऐसी परमिशनस मांग रहे हैं जिसकी उन्हें जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे ऐप्स को परमिशन देने से डिवाइस पर सिक्योरिटी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines