Android 16 Update: एंड्रॉयड 16 को लेकर खबर आई थी कि कंपनी इसे इस साल 16 जून 2025 को रिलीज कर सकती है। अब एक लेटेस्ट लीक में खुलासा हुआ है कि सैमसंग भी अपने यूजर्स के लिए Android 16 बेस्ड One UI 8 का नया अपडेट ला रहा है। सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई गैलेक्सी S25 सीरीज को पेश किया था और यह एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड वन यूआई 7 के साथ आया था। जबकि कंपनी के पोर्टफोलियो में अन्य फोन के लिए ओएस का रोलआउट अभी पूरा नहीं हुआ है। इसी बीच सैमसंग ने अपने अगले ओएस वन यूआई 8 की टेस्टिंग शुरू कर दी है जो एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड होने की संभावना है। एक टिपस्टर के अनुसार, वन यूआई 8 का इंटरनल टेस्ट बिल्ड कंपनी के सर्वर पर देखा गया है।
Samsung ने शुरू की One UI 8 की टेस्टिंग
यह जानकारी @tarunvats33 की X पर पोस्ट से मिली है। टिपस्टर ने सैमसंग के सर्वर पर वन यूआई 8 के इंटरनल टेस्ट बिल्ड को ऑफिशियल तौर पर ‘Newfound test firmware’ के तौर पर स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि यह बिल्ड वर्जन S938BXXU1BYC1/S938BOXM1BYC1/S938BXXU1BYC1 के साथ आएगा। दक्षिण कोरियाई दिग्गज नई नेक्स्ट अपडेट की तयारी अपनी टाइम लाइन से दो महीने पहले शुरू कर दिया है।
One UI 8 के Android 16 पर बेस्ड होने की उम्मीद है, जिसे हाल ही में कंपनी के एक अधिकारी ने जून 2025 में रिलीज करने की पुष्टि की थी। इसे 3 जून को Android ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) में ले जाया जा सकता है, जिसके बाद डेवलपर्स अपने संबंधित डिवाइस के लिए OS के कस्टम वेरिएंट बना सकेंगे और रिलीज के लिए इसे पोर्ट कर सकेंगे।
Android 16 में क्या नया?
Android के पिछले कुछ वर्जन की तरह ऑपरेटिंग सिस्टम का आने वाला वर्जन भी एक अपग्रेड होगा। हालांकि ये यूजर इंटरफेस में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा। लेकिन इस बार इसमें कुछ नए फीचर्स आ सकते हैं। इनमें से सबसे खास लाइव अपडेट फीचर होगा जो ऐप की रियल टाइम में जानकारी लॉक स्क्रीन पर देगा। Apple की लाइव एक्टिविटी फीचर की तरह ही ये नया फीचर काम करेगा। नई सुविधा स्टेटस बार, लॉक स्क्रीन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले पर काम करेगी। हालांकि, यह अभी भी कंफर्म नहीं है कि यह सुविधा किन ऐप्स के साथ काम करेगी।
ये भी पढ़ें : 100 में से 80 लोग नहीं जानते Google Map का ये हिडन फीचर, टाइम पर पहुंचने में करता है मदद!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines