Android 15 Beta 2 Full list of Devices: Android 15 रोल आउट के लिए लगभग तैयार है। Google ने भी लेटेस्ट Android वर्जन में मिलने वाले फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। इससे पहले 14 मई को गूगल ने I/O 2024 इवेंट में दूसरे बीटा अपडेट के जारी होने की पुष्टि की थी। पिक्सेल डिवाइस को पहले ही अपडेट मिल चुका है और जो लोग अन्य Android फोन का यूज कर रहे हैं वे भी लेटेस्ट एंड्रॉइड ओएस का जल्द एक्सपीरियंस कर सकेंगे। स्टेबल वर्जन इस साल सितंबर के आसपास जारी होने की उम्मीद है। जो लोग अंतिम रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते, वे बीटा वर्जन अभी डाउनलोड कर सकते हैं।
हॉनर, iQOO, लेनोवो, नथिंग, वनप्लस, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, वीवो और श्याओमी के कुछ डिवाइस को भी Android बीटा 2 अपडेट मिल रहा है। इनमें वनप्लस 12, Xiaomi 14, Realme 12 Pro+ भी शामिल है। नया Android ओएस एक प्राइवेट स्पेस ऐप्स फीचर लाता है, जो आपको अपने कुछ ऐप्स को छिपाने की सुविधा देता है और प्रोफाइल लॉक होने पर वे हाल के ऐप्स, नोटिफिकेशन या सेटिंग्स में दिखाई नहीं देते हैं।
इसके अलावा, एंड्रॉयड 15 रिफाइंड मीडिया परमिशन मैनेजमेंट भी ऑफर कर रहा है, जो ऐप्स को सिर्फ हाल ही में फोन में ऐड की गई फोटो और वीडियो को यूज करने की परमिशन देता है। आइए जानते हैं किन्हें मिलेगा एंड्रॉइड 15 बीटा 2 अपडेट…
Android 15 Beta 2: इन्हें मिलेगा अपडेट
-OnePlus 12
-OnePlus Open
-Oppo Find N3
-Realme 12 Pro+ 5G
-Sharp AQUOS sense 8
-Honor Magic 6 Pro
-Honor Magic V2
-Vivo X100
-iQOO 12
-Lenovo Tab Extreme
-Nothing Phone (2a)
-Tecno Camon 30 Pro 5G
-Xiaomi 14
-Xiaomi 13T Pro
-Xiaomi Pad 6S Pro 12.4
-Pixel 6 series
-Pixel 6a
-Pixel 7 series
-Pixel 7a
-Pixel Tablet
-Pixel Fold
-Pixel 8 series
-Pixel 8a
क्या बेकार हो जाएगा आपका फोन?
अपडेट न मिलने की वजह से क्या आपको भी ऐसा लग रहा है कि अब आपका फोन बेकार हो जाएगा, तो आपको बता दें ऐसा बिलकुल भी नहीं है। अभी कंपनी सिर्फ एंड्रॉइड 15 का बीटा 2 वर्जन रोल आउट कर रही है। इस साल सितंबर के आसपास कंपनी इसका स्टेबल वर्जन रोल आउट कर सकती है। उस वक्त कई स्मार्टफोन्स को ये स्टेबल अपडेट मिल सकता है। आप इस अपडेट के बिना भी फोन को वैसे ही यूज कर पाएंगे लेकिन आप नए फीचर्स का मजा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा अगर आपके पास कोई ऐसा फोन है जिसे अब आगे OS अपडेट नहीं मिलेगा तो भी आपको ये नया एंड्रॉइड 15 अपडेट नहीं मिलेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines