Android 14 Update: Google ने आखिरकार अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का नया अपडेट जारी कर दिया है। लंबे समय से टेस्टिंग के बाद अब Android 14 सभी पिक्सेल स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉइड का नया वर्जन कई सिक्योरिटी फीचर्स और अपग्रेड के साथ आता है। इस अपडेट में कंपनी ने ऑल न्यू जेनरेटिव एआई टूल को ऐड किया है। इसकी मदद से आप लॉक स्क्रीन वॉलपेपर को कस्टमाइज कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कई स्मार्टफोन निर्माताओं ने यह घोषणा नहीं की है कि उनके किस हैंडसेट को एंड्रॉइड 14 का अपडेट कब तक मिलेगा।
बुधवार को आयोजित मेड बाय गूगल 2023 इवेंट में, Google ने अपने Pixel 8 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च किया जो आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर रन करते हैं। इस बीच कंपनी ने घोषणा की कि एलिजिबल Pixel स्मार्टफोन को भी Android 14 का अपडेट मिलेगा। इसका मतलब है कि यदि आप Pixel 4a, Pixel 5, Pixel 5a, Pixel 6, Pixel 7 Pro, Pixel 6a, Pixel 7, Pixel 7 Pro चला रहे हैं, तो आप Android 14 अपडेट डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा पिक्सेल टैबलेट में भी एंड्रॉइड 14 देखने को मिलेगा।
कैसे डाउनलोड करें एंड्रॉइड 14 ?
यदि आप अपने पिक्सेल स्मार्टफोन पर एंड्रॉइड 14 अपडेट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा इसके बाद सिस्टम> सिस्टम अपडेट> अपडेट को चेक करें> और डाउनलोड और इंस्टॉल पर टैप करें। अपडेट डाउनलोड होने के बाद, आपका फोन इसे इंस्टॉल करना शुरू कर देगा। अपडेट प्रोसेस पूरा होते ही डिवाइस एक बार रीबूट होगा। इसके बाद ही आप अपने स्मार्टफोन को यूज कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें : स्मार्टवॉच नहीं अब Smart Ring रखेगी आपकी सेहत का ख्याल, कम है प्राइस
एंड्रॉइड 14 के कुछ बेस्ट फीचर्स
एंड्रॉइड 14 में आने वाले कुछ सबसे बड़े अपग्रेड में कैमरा में हुए बदलाव शामिल हैं, जिसमें “अल्ट्रा एचडीआर” का सपोर्ट जोड़ा गया है। इसके अलावा कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स में अब बेहतर जूम सपोर्ट मिलता है। एंड्रॉइड 14 में अब लॉक स्क्रीन पर कस्टम लॉक स्क्रीन वाच डिजाइन भी चुन सकते हैं और लॉक स्क्रीन पर अपनी पसंद के शॉर्टकट का यूज कर सकते हैं।
अब आप एंड्रॉइड 14 पर 6 डिजिट का पासकोड सेट कर सकते हैं और जैसे ही आप इसे टाइप करेंगे ऑपरेटिंग सिस्टम इसे अनलॉक कर देगा। इसके साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम पासकी का भी सपोर्ट करेगा, जिसका मतलब है कि आप बिना अपना पासवर्ड टाइप किए ऐप्स और वेबसाइटों में लॉग इन कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
16 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines