Ambrane PowerVolt 12V UPS: अंब्रेन ने भारतीय मार्केट में एक नया प्रोडक्ट उतारा दिया है जिसका इस्तेमाल बिजली जाने पर भी किया जा सकता है। अगर आपके घर या ऑफिस में वाईफाई लगा हुआ है और बिजली जाने पर WiFi भी बंद हो जाता है तो ऐसे में Ambrane का PowerVolt 12V UPS काम आ सकता है। कंपनी ने Routers के लिए Ambrane PowerVolt 12V UPS भारत में लॉन्च किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
और पढ़िए – क्या Mosquito Apps से भाग सकते हैं मच्छर? यहां जानें इसके फायदे और नुकसान
Ambrane PowerVolt 12V UPS
अंब्रेन ने PowerVolt 12V UPS को खासतौर पर Routers के लिए पेश किया है। लाइट जाने के बाद ये डिवाइस Wi-Fi या ADSL राउटर के लिए 5 घंटे तक काम करता रहेगा। इसमें 6000mAh Lithium-Ion की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस लंबे समय तक पावर देगा।
PowerVolt 12V UPS Specifications
सिर्फ 30 सेकंड्स में इंस्टॉल होने वाला Ambrane PowerVolt Router UPS बिना आवाज किए काम करता है। इसमें हाई-क्वालिटी लिथियम आयन बैटरी है, जो अधिक ड्यूरेबिलिटी के साथ है। इसकी सेफ्टी का खास ध्यान रखा गया है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में सिर्फ 1 घंटे का समय लगेगा।
PowerVolt 12V UPS
इसमें प्रोटेक्शन लेयर्स, ओवरचार्ज, टेम्परेचर रेसिस्टेंस, शॉट सर्किट और अन्य चीजें शामिल हैं। BIS सर्टिफाइड इस राउटर UPS से 12V वाली डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है। तीन कनेक्टिंग केबल्स और कनेक्शन के साथ आने वाले इस डिवाइस में स्मार्ट LED इंडीकेटर है। इसमें 12V-2A इनपुट और आउटपुट वोल्टेज है।
और पढ़िए – आ गया OPPO का धांसू स्मार्टफोन, डिजाइन देख हर कोई हुआ दीवाना!
Ambrane PowerVolt 12V UPS Price
अगर अगर आप भी Ambrane PowerVolt 12V UPS खरीदना चाहते हैं तो इसे Flipkart से खरीद सकते हैं। इसे 6 महीने की वारंटी के साथ पेश किया जा रहा है। इसकी ओरिजिनल कीमत 1299 रुपये है। हालांकि, इसे फ्लिपकार्ट पर 999 रुपये में बेचा जा रहा है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
9 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
12 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines