हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ambrane ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी का wireless Power Bank, जानिए कीमत और खासियत

विज्ञापन

Ambrane wireless Power Bank: भारतीय कंपनी एंब्रेन (Ambrane) ने अपना एक और नया डिवाइस पेश कर दिया है। कंपनी ने मैग्नेटिक सपोर्ट वाला वायरलेस पावरबैंक भारत में लॉन्च किया है। इसका नाम Ambrane Aerosync PB-10 है जो तगड़ी बैटरी के साथ है। इसमें 18W की टू वे फास्ट चार्जिंग है जो कि एप्पल के मैगसेफ चार्जर जैसे यूज की जा सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ambrane Aerosync PB-10

अगर आप एक किफायती मैगसेफ चार्जर की तलाश में हैं तो Ambrane Aerosync PB-10 पावरबैंक का चयन कर सकते हैं। इसमें एक बैक होल्डर दिया गया है जिसके चलते फोन को किसी भी समय और कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। Mag-Safe टेक्नोलॉजी वाला ये पावरबैंक एंड्रॉयड और आईफोन दोनों को चार्ज करने के लिए यूज किया जा सकता है।

Ambrane AeroSync PB- 10 Battery

एंब्रेन AeroSync PB- 10 में 10000mAh की लिथियम पॉलिमर बैटरी है जो 15W सपोर्ट के साथ है। इसकी बैटरी 22.5W QC/PD का आउटपुट देती है। इस पावरबैंक का यूज वायरलेस और वायर दोनों तरीकों से किया जा सकता है। सिर्फ आधे घंटे में आप किसी भी फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

Ambrane AeroSync PB- 10 Features

Ambrane AeroSync PB- 10 में पावर इनपुट के लिए टाईप-सी पोर्ट है। इस डिवाइस की इनपुट चार्जिंग भी 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ है। मल्टी लेयर सिक्योरिटी के साथ आने वाला ये पावरबैंक यूएसबी और टाईप-सी पोर्ट में आता है।

Ambrane AeroSync PB- 10 Price

एंब्रेन एयरोसिंक PB- 10 को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है। इस वायरलैस पावरबैंक को काले रंग में पेश किया गया है। इसे 1 साल की वारंटी के साथ सेल किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola