Cheapest iPhone 16 Deal: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इन दिनों रिपब्लिक डे सेल चल रही है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप से लेकर होम अप्लायंसेज समेत काफी कुछ सस्ते में मिल रहा है। इस दौरान आईफोन्स पर तो सबसे जबरदस्त डील्स देखने को मिल रही हैं। हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 16 सीरीज इस सेल में सबसे कम दाम में मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी काफी वक्त से एक नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ये जरूर देख लें कि कौन-सा प्लेटफॉर्म सबसे बेस्ट डील दे रहा है। हमने आपके लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मिल रही iPhone 16 की बेस्ट डील का कंपेरिजन किया है। चलिए इसके बारे में जानें…
Amazon Discount Offer on iPhone 16
अमेजन पर अभी iPhone 16 बिना किसी ऑफर के सिर्फ 74,900 रुपये में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को लगभग 80 हजार रुपये में लॉन्च किया था। यानी यहां से आप नए आईफोन पर 5 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनी कैशबैक भी दे रही है। जहां से 2 हजार रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलती है। वहीं, SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ फोन पर एक्स्ट्रा 1 हजार रुपये की छूट मिल रही है। हालांकि ये उतनी बेहतर डील नहीं लगती।
Flipkart Discount Offer on iPhone 16
दूसरी तरफ, फ्लिपकार्ट इस फोन को सिर्फ 69,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। लॉन्च प्राइस से देखें तो फोन पर 11,901 रुपये तक की छूट मिल रही है जो अमेजन से तो काफी बेहतर है। इतना ही नहीं HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट EMI ऑप्शन के साथ डिवाइस पर 2 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है जो इसे और भी जबरदस्त डील बना देता है। हालांकि दोनों ही प्लेटफॉर्म एक्सचेंज ऑफर भी दे रहे हैं जहां से आप अपने पुराने फोन की कंडीशन पर एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।
कहां से खरीदें सबसे सस्ता iPhone 16?
अगर आप बिना बैंक ऑफर के बड़े डिस्काउंट के साथ आईफोन 16 खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट सबसे बेस्ट डील दे रहा है। जहां आप बैंक ऑफर भी जोड़ दें तो और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। इतना ही नहीं एक्सचेंज ऑफर कीमत को और भी ज्यादा कम कर देगा। हालांकि कुछ अन्य प्लेटफॉर्म भी हैं जो आईफोन 16 को सस्ते में खरीदने का मौका दे रहे हैं। मुकेश अंबानी का रिलायंस डिजिटल स्टोर आईफोन 16 को 71,900 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। जबकि विजय सेल्स पर ये डिवाइस 73,490 रुपये में मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में आधी कीमत पर मिल रहे हैं फ्रिज, देखें 3 सबसे जबरदस्त Deals
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
22 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines