Amazon Vs Flipkart Sale: भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon और Flipkart ने हाल ही में अपनी स्वतंत्रता दिवस सेल शुरू की है, अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल (Amazon Great Freedom Festival) और फ्लिपकार्ट फ्लैगशिप सेल (Flipkart Flagship Sale 2024) में लैपटॉप, स्मार्टफोन, ईयरबड्स और हेडफोन जैसे कई तरह के प्रोडक्ट्स पर छूट दे रहा है। वहीं, अगर आप वायरलेस ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन डील्स बताई गई हैं, जो आपको 10,000 रुपये से कम में मिल सकती हैं। चलिए इनके बारे में जानें…
Oneplus Nord Buds 2
OnePlus Nord Buds 2 न केवल पैसे के हिसाब से बेहतरीन वैल्यू देता है, बल्कि इसमें एक दमदार डिजाइन भी है। ये IP55 वायरलेस ईयरबड्स 12.4mm डायनेमिक टाइटेनियम ड्राइवर्स से लैस हैं और इनमें चार माइक्रोफोन हैं। इसमें आपको 25 डेसिबल तक एक्टिव नॉइस कैंसलेशन देते हैं और कंपनी की बासवेव टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।
OnePlus का दावा है कि Nord Buds 2 एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक चल सकता है और केस तीन बार एक्स्ट्रा चार्ज करने की सुविधा देता है। यह Amazon पर 2,398 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन SBI क्रेडिट होल्डर्स इन ईयरबड्स पर 500 रुपये की छूट भी ले सकते हैं।
Oppo Enco Air3 Pro
Oppo Enco Air3 प्रो भी काफी जबरदस्त ईयरबड्स हैं जो 49dB तक एक्टिव नॉइस कैंसलेशन ऑफर करते हैं और यहां तक कि इसमें LDAC का भी सपोर्ट मिलता है। ये वायरलेस ईयरबड्स IP55-रेटेड हैं और केस के साथ 30 घंटे तक चल सकते हैं।
अगर आप 5,000 रुपये से कम कीमत में शानदार आवाज और बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी वाले वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो ओप्पो एन्को एयर3 प्रो एक बेहतरीन ऑप्शन है। वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 3,799 रुपये है।
ये भी पढ़ें : Amazon सेल में OnePlus 12 पर बंपर छूट! मिल रहा है 12 हजार रुपये सस्ता
boAt Airdopes Alpha
फ्लिपकार्ट पर बोट के ये ईयरबड्स तो सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं। कंपनी इन बड्स पर 79% तक की छूट दे रही है जिसके बाद इनकी कीमत 699 रुपये हो गई है। इन बड्स में आप 50 एमएस तक की लो लेटेंसी के साथ बिना किसी रुकावट के हाई क्वालिटी वाले गेमिंग का मजा ले सकते हैं। ईयरबड्स 35 घंटे का प्लेबैक और ASAP चार्ज ऑफर करते हैं, 10 मिनट की चार्जिंग से आप इन्हें लगभग 120 मिनट तक यूज कर सकते हैं।
realme Buds T300 TWS earbuds
वहीं, अगर आपका बजट 2 हजार रुपये है तो आप realme Buds T300 TWS ईयरबड्स भी खरीद सकते हैं जो अभी सेल में 50% डिस्काउंट यानी आधी कीमत पर मिल रहे हैं। अमेजन सेल में आप इन्हें 1,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इन बड्स में 12.4mm डायनामिक बास ड्राइवर और 30dB तक का एक्टिव नॉइस कैंसलेशन सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
14 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines