Amazon Vs Flipkart Best Sale Offer: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फिर एक बार साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने जा रही है। अमेजन अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 सेल और Flipkart Big Billion Days सेल के साथ वापस आ गया है। दोनों ही प्लेटफार्म पर ये सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। हर बार की तरह इस बार भी Amazon Prime Members और Flipkart Plus Members इस सेल का मजा एक दिन पहले यानी 7 अक्टूबर से उठा पाएंगे।
जबकि सभी ग्राहकों के लिए यह सेल 8 अक्टूबर से लाइव होगी। इस सेल के दौरान फोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड और Smart TV समेत कई प्रोडक्ट्स सस्ते दामों पर मिलेंगे। वहीं हम आपके लिए स्मार्टफोन पर मिलने वाली 10 बेस्ट डील लेकर आये हैं। चलिए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honor 90
लिस्ट में सबसे पहले हमने Honor 90 को शामिल किया है। अमेजन सेल के दौरान इस फोन के बेस मॉडल पर 7000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा 4000 रुपये का डिस्काउंट देखने को मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत घटकर सिर्फ 26,999 रुपये हो जाती है। इसी तरह, ऑनर 90 (12+512 जीबी) वैरिएंट पर भी छूट मिलने वाली है।
Pixel 8
लिस्ट के दूसरे फोन की बात करें तो इसमें हमने Pixel 8 को शामिल किया है। कंपनी ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया था। अब ये स्मार्टफोन भी सस्ते में खरीदने का जबरदस्त मौका है। फोन के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट इस फोन पर 8,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रहा है।
बैंक ऑफर आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए हैं। इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगी। इन सभी ऑफर्स के बाद Google Pixel 8 की कीमत कम होकर 64,999 रुपये हो जाती है।
iPhone 13
सेल के दौरान iPhone 13 अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा। अमेजन के टीजर पेज से पता चलता है कि फोन को 45,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा। एसबीआई बैंक कार्ड के खरीदने पर 2,500 रुपये की एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलने वाला है, जिससे इसकी कीमत और भी कम होकर 43,499 रुपये तक हो जाएगी। जो लोग अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करेंगे उन्हें 3,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगी। फ्लैट डिस्काउंट, बैंक कार्ड ऑफर और एक्सचेंज बोनस के बाद फोन 39,999 रुपये में मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: WhatsApp Pay से पैसे भेजना मैसेज भेजने जितना आसान, Paytm से कितना बेहतर?
Redmi Note 12 Pro+ 5G
फ्लिपकार्ट सेल में Redmi Note 12 Pro+ 5G 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें डाइमेंशन 1080 चिप, 4,980mAh की बैटरी और 200MP का बड़ा प्राइमरी सेंसर है।
Redmi 11 Prime
फ्लिपकार्ट सेल में रेडमी 11 प्राइम को आप ऑफर के बाद 9,249 रुपये में पा सकते हैं। बजट डिवाइस में हेलियो G99 CPU, 5,000mAh बैटरी और 50MP प्राइमरी ऑप्टिक्स है।
OnePlus 11R
OnePlus 11R को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 39,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन पर आप एक्स्ट्रा 3,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिल रहा है। जिसके बाद स्मार्टफोन की कीमत घटकर 36,999 रुपये हो जाती है। एसबीआई बैंक कार्ड पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट भी मिलेगी, जिससे कीमत और कम होकर 34,999 रुपये हो जाती है।
अमेजन सेल में ये फोन भी मिलेंगे सस्ते में…
- itel P55 5G अमेजन सेल के दौरान 8,999 रुपये में मिलेगा
- iQOO Z7 Pro 5G 21,499 रुपये में
- Motorola रेजर 40 अल्ट्रा 5G 72,999 रुपये में
- Redmi 12 5G सेल में 10,350 रुपये में मिलेगा।
- Realme Narzo 60X 5G को 10,800 रुपये में बेचा जाएगा।
- Realme Narzo N53 7,999 रुपये में
- OnePlus Nord CE 3 Lite 5G 17,499 रुपये में
- Samsung Galaxy M34 5G 14,999 रुपये में
- Tecno Flip V 5G 47,999 रुपये में मिलेगा।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
7 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
10 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
11 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
13 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines