Amazon Great Summer Sale 2025: गर्मी आते ही घरों में एसी और कूलर चलने लगते हैं। एसी गर्मी में ठंडक का एहसास तो करवाते हैं लेकिन भारी-भरकम बिजली का बिल जेब भी ढीली कर देता है। इस वजह से लोग ऐसे कूलर लेने के बारे में सोचते हैं जो एसी को भी फेल कर दें। अगर आप भी नए कूलर लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपकी तो बल्ले-बल्ले होने वाली है। जी हां, अमेजन ग्रेट समर सेल 2025 की शुरुआत 1 मई से हो रही है, जिसमें एसी को मात देने वाले कूलर पर शानदार छूट मिल रही है। यदि आप गर्मियों में ठंडक पाने के लिए नया कूलर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सबसे बेस्ट है।
कौन-कौन से कूलर पर मिलेगी छूट
गर्मी में एसी जैसी ठंडक पाने के लिए अब अमेजन ग्रेट इंडियन सेल का आप लाभ उठा सकते हैं। अब ये भी जान लेते हैं कि कौन से कूलर पर आपको छूट मिलने वाली है जिससे तपती गर्मी में घर ठंडा रह सके। लिस्ट में बजाज, क्रॉम्पटन, सिम्फनी, ओरिएंट और हैवल्स के कूलर शामिल हैं। इन कूलर पर आप पूरे 40% तक की छूट पा सकते हैं। जान लें कि 17000 का कूलर सिर्फ 9 हजार 299 रुपये में मिल रहा है। ऐसे में आप इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से न जानें दें।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील
किस बैंक कार्ड पर मिलेगा एक्सट्रा ऑफर
अब ये जान लेते हैं कि किस बैंक के खाते पर आप एक्सट्रा ऑफर पा सकते हैं। एक तो पहले से ही आधे दाम पर अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में आप कूलर खरीद सकते हैं। ऊपर से सोने पे सुहागा अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड है तो। इससे आपको 10% की छूट मिलेगी और ईएमआई पर भी ये नियम लागू होगा जिससे आपकी बचत डबल हो जाएगी।
कब शुरू होगी सेल, कैसे करें शॉपिंग
जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन ग्रेट इंडियन सेल प्राइम मेंबर्स के लिए: 1 मई 2025 को रात 12 बजे (मिडनाइट) से शुरू होगी। इसके अलावा अन्य सभी ग्राहकों के लिए: 1 मई 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। अब ये जान लेते हैं कि शॉपिंग कैसे करें। इसके लिए:-
– Amazon Great Summer Sale पेज पर जाएं।
– अपने अमेजन खाते में लॉगिन करें।
– मनचाहा उत्पाद चुनें और कार्ट में जोड़ें।
– शिपिंग पता चुनें और बैंक ऑफ़र का लाभ उठाते हुए भुगतान करें।
नोट: अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में आपको एसी और कूलर के अलावा रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी शानदार ऑफर मिल रहे हैं। इसलिए, गर्मियों की तैयारी के लिए यह सेल बिल्कुल न चूकें।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में गुजरात की अग्रणी भूमिका, भावनगर बना नंबर-1 माइक्रोसाइट
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
3 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
6 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
7 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
9 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines