Amazon और Flipkart की सेल आज से शुरू हो चुकी है और iPhone 15 पर मिलने वाली भारी छूट ने लोगों का ध्यान खींचा है। 2023 में लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अब Amazon पर केवल ₹58,999 में Flipkart पर ₹63,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि इसकी लॉन्च प्राइस ₹79,900 थी। इस कीमत में iPhone 15 एक बेहतरीन डील मानी जा रही है। खास बात यह है कि Prime मेंबर को रात 12 बजे से ही सेल का एक्सेस मिल गया है। लेकिन सवाल यह है कि 2025 में जब iPhone 16e भी मार्केट में आ चुका है, तो क्या iPhone 15 खरीदना समझदारी होगी? आइए जानते हैं।
iPhone 15 में क्या-क्या खास खूबियां हैं?
iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें Dynamic Island भी शामिल है जो पहले iPhone 14 Pro में देखने को मिला था। इस फीचर की मदद से यूजर को नोटिफिकेशन और मल्टीटास्किंग में मदद मिलती है। इस फोन में A16 Bionic चिपसेट है, जो iPhone 14 Pro में भी था। यह चिप आज भी Android के ज्यादातर प्रोसेसर से तेज है और हेवी ऐप्स और गेम्स को आसानी से चला सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जो इसे बेहतर फोटोग्राफी वाला फोन बनाता है। फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी लवर्स को पसंद आएगा। MagSafe चार्जिंग सपोर्ट, IP68 वाटर-रेसिस्टेंस और 5 साल तक का iOS अपडेट इस फोन को और भी दमदार बनाते हैं।
iPhone 15 और iPhone 16e में कौन बेहतर
Apple का 2025 में लॉन्च हुआ नया मॉडल iPhone 16e की कीमत ₹59,999 है और इसमें नया A18 चिपसेट, 8GB RAM और सबसे बड़ी बात Apple Intelligence का सपोर्ट है। ये Apple के AI फीचर्स हैं, जो सिर्फ नए चिप्स पर चलते हैं। iPhone 16e में बैटरी भी ज्यादा चलती है और Action Button जैसे नए फीचर्स भी दिए गए हैं। लेकिन इसमें सिर्फ एक ही रियर कैमरा है, न ही इसमें MagSafe है और डिस्प्ले में अभी भी पुरानी नॉच है जबकि iPhone 15 में Dynamic Island मिलता है।
कौन सा iPhone खरीदना रहेगा फायदेमंद?
अगर आप एक जबरदस्त कैमरा, प्रीमियम डिस्प्ले, MagSafe सपोर्ट और क्लासिक iPhone एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो iPhone 15 अभी भी एक शानदार ऑप्शन है खासकर जब यह ₹56,749 में मिल रहा हो। दूसरी तरफ अगर आप नए AI फीचर्स और ज्यादा RAM चाहते हैं और कैमरा सेकेंडरी है, तो iPhone 16e भी बुरा नहीं है। लेकिन ध्यान रखें कि iPhone 15 की बिल्ड और कैमरा क्वालिटी iPhone 16e से बेहतर है। कुल मिलाकर अगर आप एक भरोसेमंद, पावरफुल iPhone चाहते हैं और AI फीचर्स आपके लिए जरूरी नहीं हैं तो iPhone 15 इस डिस्काउंट में जरूर खरीदने लायक है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
21 mins agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
18 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
20 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
23 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
23 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines