सस्ते में Smart TV खरीदने का मौका, कीमत पर 61 प्रतिशत तक छूट शामिल!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Smart TV Sale: अगर आप सर्दियों में घर बैठे बड़े पर्दे पर फिल्मों और टीवी सीरीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो अमेजन के ऑफर्स जरूर चेक करें। साल के अंत में सेल में टॉप ब्रांडों के स्मार्ट टीवी पर 50 प्रतिषत तक की छूट दी जा रही है। इन स्मार्ट टीवी पर 3 हजार से अधिक का एक्सचेंज बोनस और 2 हजार रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।
ये इस साल लॉन्च हुआ सबसे सस्ता 32 इंच का टीवी है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन डील में 61 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में इस टीवी को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता हैं। इस टीवी में एचडी डिस्प्ले है। कनेक्टिविटी के लिए 2 एचडीएमआई, 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 20 वॉट का साउंड आउटपुट है। टीवी में वॉयस असिस्टेंट फीचर और स्क्रीन मिररिंग भी है।
एलजी के कई स्मार्ट टीवी इस साल लॉन्च हुए। इस सीरीज में 43 इंच, 55 और 65 इंच के टीवी लॉन्च किए गए थे। 43 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत 49,990 रुपये है लेकिन डील में 38 फीसदी का डायरेक्ट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसे 30,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी का डिस्प्ले 4K अल्ट्रा एचडी क्वालिटी का है। यह AI ThinQ स्मार्ट टीवी है। इस टीवी में 4K स्केल है जिससे नॉन 4K कंटेंट को भी 4K वीडियो क्वालिटी में देखा जा सकता है. टीवी में एआई ब्राइटनेस कंट्रोल है जो पिक्चर के अनुसार ब्राइटनेस को एडाप्ट करता है। इस टीवी में AI साउंड और 20W साउंड आउटपुट है। इस टीवी में Alexa बिल्ट इन है|
यह सोनी का सबसे महंगा 55 इंच का टीवी है जिसकी कीमत 2,49,900 रुपये है लेकिन डील में 48 प्रतिशत छूट के बाद इसे 1,29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसका डिस्प्ले 4के अल्ट्रा एचडी है। इसका रिफ्रेश रेट भी अन्य टीवी के मुकाबले 120 हर्ट्ज़ ज्यादा है। डिस्प्ले की तस्वीर को ज्यादा क्लियर बनाने के लिए XR कॉग्निटिव प्रोसेसर दिया गया है।
इस सीरीज में 43, 50, 55 और 65 इंच के टीवी लॉन्च किए गए हैं। 65 इंच के इस टीवी की कीमत 1,16,900 रुपये है, लेकिन ऑफर में 32 फीसदी का ऑफ मिल रहा है, जिसके बाद इसे 78,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 4K UHD रेजोल्यूशन है और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। इसमें शक्तिशाली स्पीकर के साथ डॉल्बी डिजिटल प्लस और क्यू सिम्फनी के साथ 20 वाट का साउंड आउटपुट है। इस टीवी में वॉयस असिस्टेंट का फीचर तो है ही साथ ही स्क्रीन मिररिंग भी कर सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: