Amazon Sale Discount on Smartwatch: अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। 26 सितंबर से शुरू हुई ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में महंगे स्मार्टवॉच भी तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।
अमेजन पर चलने वाली ये सेल 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान एप्पल वॉच जैसी दिखने वाली स्मार्टवॉच सस्ते में मिल रही हैं। इन वॉच पर 75 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Upcoming Smartphones: आ रहे हैं ये घमाकेदार स्मार्टफोन, गूगल और शाओमी के फोन भी शामिल
नॉइस कलरफिट पल्स (Noise ColorFit Pulse)
नोइस कलरफिट पल्स स्मार्टवॉच देखने में बिल्कुल एप्पल के स्मार्टवॉच जैसी है। सेल में इस स्मार्टवॉच पर जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं। इस पर 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस वॉच को 4,999 रुपये की जगह 1,499 रुपये में बेचा जा रहा है। अगर आप एसबीआई (SBI) डेबिट कार्डधारक है तो आप इस स्मार्टवॉच पर 10 प्रतिशत यानी कि 750 रुपये तक की बचत कर सकते है।
फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच (Fire-Boltt Smartwatch)
इस सेल में Fire-Boltt Smartwatch की कीमत 2,498 रुपये है, लेकिन इसकी असल कीमत 9,999 रुपये है। इस पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट लिया जा सकता है।
बोट एक्सटेंड स्मार्टवॉच (boAt Xtend Smartwatch)
अमेजन सेल में boAt Xtend Smartwatch भी काफी डिमांड में है। इसकी भी बनावट एप्पल स्मार्टवॉच के जैसी है, लेकिन इसे खरीदने के लिए आपको एप्पल के स्मार्टवॉच जितनी कीमत नहीं देनी पड़ेगी। इस पर 71 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 7,990 रुपये की जगह 2,299 रुपये हो सकती है।
अभी पढ़ें – Xiaomi 12T Series में मिलेगा 200MP ट्रिपल कैमरा, जल्द होने वाला है लॉन्च
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इन स्मार्टवॉच पर छूट दी जा रही है। इसका फायदा आप 30 सितंबर तक ही उठा सकते हैं। ये सेल 26 सितंबर से चल रही थी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
11 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
14 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines