Amazon Sale: अगर आप अपनी जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना लैपटॉप को अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये बिल्कुल सही समय है। इस वक्त अमेजन सेल 2023 जारी है, और इसमें लैपटॉप पर कई शानदार डील्स ऑफर मिल रहे हैं, खासकर 50,000 से कम बजट वाले लोगों के लिए लैपटॉप खरीदने का ये सुनहरा मौका है। कंपनी कुछ पर तो 62% तक की छूट दे रही है। ये सभी लैपटॉप परफॉरमेंस के मामले में भी काफी धांसू हैं। चलिए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lenovo S14 Intel Core i5 12th Gen 14 inch Laptop
लेनोवो S14 एक पावरफुल लैपटॉप है जो अब अमेजन सेल 2023 के दौरान शानदार कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 12th Gen का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर है, जो नॉर्मल यूज और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए बेस्ट है। लैपटॉप 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ 14-इंच FHD IPS डिस्प्ले से लैस है। साथ ही इसमें आपको 8GB रैम और 512GB SSD मिलती है जो मल्टीटास्किंग और स्टोरेज जरूरतों को आसानी से पूरा कर देता है। बैकलिट कीबोर्ड और इसका पतला और हल्का डिजाइन इसे और भी खास बना देता है। इस वक्त ये लैपटॉप 62% डिस्काउंट के बाद 47,990 रुपये में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : Best Apps To Track Air Quality: कहां कितनी जहरीली है हवा इस मोबाइल ऐप से एक क्लिक में ऐसे करें पता
HP Victus Gaming Laptop
एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप, अमेजन सेल 2023 में मिल रहा एक शानदार गेमिंग डिवाइस है जो पावरफुल परफॉरमेंस का वादा करता है। यह AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर से लैस है, जो AMD Radeon RX 6500M ग्राफिक्स के साथ मिलकर एक जबरदस्त गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें आपको 8GB DDR4 रैम, 512GB PCIe Gen4 NVMe SSD और 15.6-इंच FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ इस सेगमेंट का बेस्ट लैपटॉप है। यह लैपटॉप उन गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हाई क्वालिटी वाले विज़ुअल का कम कीमत पर मजा लेना चाहते हैं। इस वक्त ये लैपटॉप 25% डिस्काउंट के बाद 47,990 रुपये में उपलब्ध है।
Lenovo IdeaPad Slim 3 Ryzen 5
पावरफुल AMD Ryzen 5 7520U प्रोसेसर से लैस लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3, अमेजन सेल 2023 के दौरान बहुत ही सस्ते में उपलब्ध है। लैपटॉप में 15.6 इंच FHD डिस्प्ले के साथ 300 निट्स ब्राइटनेस है, जो क्रिस्प विजुअल देता है। साथ ही लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB SSD भी मिलती है, जो मल्टीटास्किंग और आपके डाटा को स्टोर करने के लिए ज्यादा स्टोरेज ऑफर करता है। इसमें विंडोज 11 होम पहले से इंस्टॉल आता है। लैपटॉप को आरामदायक उपयोग के लिए एचडी ऑडियो, मेमोरी कार्ड स्लॉट और एंटी-ग्लेयर कोटिंग जैसी सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है। इस वक्त ये लैपटॉप 43% डिस्काउंट के बाद 42,990 रुपये में उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines