Amazon Prime and Netflix Free OTT: सबसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म में अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का नाम आता है। दोनों ही प्लेटफॉर्म यूजर्स की पहली पसंद में से एक है। हालांकि, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है। अमेजन प्राइम वीडियो की शुरुआती सदस्यता की कीमत 299 रुपये है। जबकि, नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन प्लान 199 रुपये में आता है। वहीं, अगर हम आपको कहें कि दोनों ही प्लेटफॉर्म आपके लिए फ्री हो सकते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे?
अगर नहीं, तो शायद हमारे द्वारा बताए जा रहे प्लान के बारे में जानकर आपको विश्वास हो सकता है। दरअसल, हम एक ऐसा रिचार्ज प्लान (Free OTT Recharge Plan) लेकर आए हैं जो कम कीमत में अमेजन और नेटफ्लिक्स दोनों ओटीटी ऐप्स का एक्सेस देता है। रिचार्ज प्लान में सिर्फ ओटीटी ही नहीं बल्कि कॉलिंग समेत डेटा जैसे बेनिफिट्स भी शामिल है। आइए जानते हैं कि 1 साल की फ्री मेंबरशिप के साथ कौन सा किफायती प्लान है?
फ्री में पाएं Amazon और Netflix का एक्सेस
अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का फ्री एक्सेस आप जियो के रिचार्ज प्लान को अपनाकर उठा सकते हैं। दरअसल, जियो के पास 399 रुपये का एक किफायती रिचार्ज प्लान है। इस पोस्टपेड प्लान में ओटीटी बेनिफिट्स के तौर पर अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसे जियो ऐप्स का भी फ्री एक्सेस मिलेगा।
ये भी पढ़िए- Amazon Great Freedom Festival: स्कलकैंडी से सोनी के इन महंगे हेडफोन्स की कीमत हुई आधी! जल्दी जानें ऑफर्स
Jio Rs 399 Plan Benefits & Details
जियो का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान ऑल इंडिया किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें 75 जीबी डेटा का बेनिफिट मिलता है। साथ में 200GB डाटा का रोलओवर भी मिलता है। अगर आप प्रीपेड यूजर हैं तो पोस्टपेड में स्विच कर सकते हैं।
ये है जियो का फाइबर प्लान
जियो अपने ग्राहकों को 399 रुपये का फाइबर प्लान भी ऑफर करता है। इसमें 30 Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलता है। 30 दिनों की वैधता वाला ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा के साथ आता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
16 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
20 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
22 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
23 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
23 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines