Amazon Prime Membership Subscription: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स और ओटीटी प्लटफॉर्म पर भी अच्छा खासा नाम कमाने वाली कंपनी अमेजन ने चुपचाप अपने प्राइम मेंबरशिप के प्लानों की कीमत में बढ़ोतरी की है।
पिछले काफी समय से अमेजन प्राइम वीडियो का नाम बदलने की खबरे सामने आ रही थी। हालांकि, इससे पहले कंपनी ने अपने अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमत को भारत में बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि कीमतों में कितने रुपये तक बढ़तरी हुई है।
इन यूजर्स को हो सकेगा लाभ!
ऐसे लोग जिन्होंने पहले से प्राइम मेंबरशिप ले रखा है उनके लिए सब्सक्रिप्शन की वो ही पुराने कीमत हो सकती है। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमतों में आखिरी वृद्धि दिसंबर 2021 में हुई थी। प्लानों के मुताबिक अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमत में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। आइए नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं।
ये भी पढ़ेंः Nokia XR30 की जल्द हो सकती भारत में एंट्री! लीक से सामने आई कई डिटेल्स
Amazon Prime Membership Subscription New Plan
| AMAZON PRIME MEMBERSHIP PLANS | OLD PRICE | REVISED PRICE |
| Monthly Prime for 1 month | Rs 179 | Rs 299 |
| Quarterly Prime for 3 months | Rs 459 | Rs 599 |
| Annual Prime for a year | Rs 1,499 | Rs 1,499 |
| Annual Prime Lite for a year | Rs 999 | Rs 999 |
कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद अब अमेजन प्राइम सदस्यता प्लान भारत में 299 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ है। साल 2021, दिसंबर में इसकी नई कीमत जारी की गई थी, जो 179 रुपये रखी गई और ये ही सदस्यता के लिए शुरुआती कीमत थी, लेकिन अब इसमें 120 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।
Amazon Prime Membership Benefits
बात करें अमेजन प्राइम सदस्यता लेने पर होने वाले लाभों की तो आप इसका फायदा ओटीटी से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक उठा सकते हैं। प्राइम यूजर्स को अमेजन की हर सेल की जानकारी और फायदा एक दिन पहले मिलता है। इसके अलावा शिपिंग के लिए भी कोई चार्जेस नहीं देने होते हैं।
ये भी पढ़ेंः Poco F5 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 7 Plus Gen 2 SoC प्रोसेसर और भी बहुत कुछ!
इतना ही नहीं, यूजर्स प्राइम म्यूजिक, प्राइम डील्स, प्राइम वीडियो, प्राइम गेमिंग, प्राइम रीडिंग समेत बहुत कुछ एक्सेस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
36 mins agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
7 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
7 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines