Amazon Prime Membership Free Trail: अमेजन एक प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म भी है। दोनों का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास अगर प्राइम मेंबरशिप है तो आपका मजा दुगना हो सकता है। हालांकि, अमेजन प्राइम मेंबरशिप के लिए आपको पैसे चुकाने होते हैं, लेकिन हम आपके लिए आज एक ऐसा तरीका लेकर आए हैं जिससे 30 दिनों के लिए आपको फ्री सदस्यता भी मिल सकती है।
जी हां, आप अमेजन प्राइम मेंबरशिप को 30 दिनों के लिए फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप मेंबरशिपर लेकर फ्री में कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे अमेजन प्राइम मेंबरशिप का इस्तेमाल फ्री में 30 दिनों के लिए किया जा सकता है।
ऐसे मिलेगा फ्री में Amazon Prime Membership
- सबसे पहले अमेजन पेज पर जाएं।
- यहां Sign in to join Prime ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां पर लॉगइन या फिर नया अकाउंट क्रिएट करें।
- इसके बाद “Start your 30-day Prime free trial” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Debit/Credit/ATM Cards या फिर UPI में से कोई एक पेमेंट मेथड चुनें।
- इसके लिए आपको 2 रुपये का रिफंडेबल ट्रांजेक्शन करना होगा।
- इस तरह से अमेजन प्राइम मेंबरशिप को 30 दिन के लिए पा सकेंगे।
ध्यान रखें ये बात
ऊपर बताए गए प्रोसेस से आपको 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप फ्री में मिल जाएगा। हालांकि, इसके बाद ये जरूर ध्यान दें कि 30 दिन से 1 दिन पहले या 30वें दिन इस मेंबरशिप को कैंसल कर दें। वरना आपके पास से 1,499 रुपये मेंबरशिप के लिए कट जाएंगे। दरअसल, अमेजन की ओर से यूजर्स को 30 दिनों का फ्री ट्रायल ऑफर किया जाता है, जिसके बाद रकम चुका कर मेंबशिप लेना पड़ता है।
Amazon Prime Membership लेने के बाद मिलने वाले बेनिफिटेस की बात करें तो आप इसके जरिए अमेजन सेल का पहले लाभ उठा सकते हैं। फ्री शिपिंग, अधिक डिस्काउंट्स आदि फायदे भी प्राइम मेंबरशिप को मिलते हैं। आप चाहें तो ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य बेनिफिट्स भी मेंबरशिप लेने पर मिलते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines