Amazon Prime Day Sale Upcoming Laptop: अमेजन प्राइम डे आने ही वाला है और ये दो दिवसीय सेल 20 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगी। 48 घंटे की इस अवधि में ई-कॉमर्स वेबसाइट कई डील और कई तरह के डिस्काउंट देने जा रही है। डिस्काउंट ऑफर के अलावा, Amazon, Dell, HP जैसी टॉप कंपनियों के साथ मिलकर नए डिवाइस लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है।
वेबसाइट के मुताबिक, Amazon HP, Dell, Lenovo, OnePlus, JBL, boAt, Asus, Samsung और दूसरे टॉप ब्रैंड के इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज के साथ 40 से ज्यादा नए डिवाइस लॉन्च करेगी। इसी दौरान नए लैपटॉप भी मार्केट में धूम मचाने आ रहे हैं। चलिए Amazon Prime Day सेल के दौरान लॉन्च होने वाले नए लैपटॉप की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
Amazon Prime Day Sale: आ रहे हैं ये नए लैपटॉप
Dell
Dell Prime Day के दौरान अपने लेटेस्ट XPS और Inspiron AI लैपटॉप लॉन्च करेगा। डेल एक्सपीएस 13 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X1 EliteX1E-80-100 प्रोसेसर होगा, जो शानदार परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के साथ आएगा। इसके अलावा, डिवाइस में ग्राफिक्स के लिए एक पावरफुल क्वालकॉम एड्रेन जीपीयू, AI फीचर्स मिलने वाले हैं।
डेल इंस्पिरॉन 14 प्लस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एक्स प्लस X1P-64-100 प्रोसेसर होगा। इसमें QHD+ डिस्प्ले के साथ, यह बड़ी बैटरी लाइफ मिलने वाली है, जो एक बार चार्ज करने पर 21 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक या 15 घंटे तक 4K स्ट्रीमिंग ऑफर करेगी। इसके अलावा, लैपटॉप में वॉयस कमांड का सपोर्ट करने वाले ड्यूल माइक्रोफोन के साथ बेहतर ऑडियो मिलेगा।
ये भी पढ़ें : DSLR जैसे कैमरे, AI-पावर्ड फीचर्स और मिनटों में होंगे चार्ज, HONOR ला रहा आज दो दमदार फोन
HP
HP Victus गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है जो i5 और i7 दोनों में RTX 3050a ग्राफिक्स कार्ड के साथ आ रहा है, नॉन-गेमिंग में HP AMD Ryzen 5 और Ryzen 7 प्रोसेसर के साथ पैवेलियन एयरो सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। HP Pavilion 16 लैपटॉप एक पावरफुल और फीचर-पैक डिवाइस है जिसे डेली यूजर्स और प्रोफेशनल दोनों के लिए डिजाइन किया गया है।
HP Victus गेमिंग लैपटॉप एक गेमिंग पावरहाउस है जो दमदार परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। AMD Ryzen 7, Intel i5 और i7 चिप्स और NVIDIA GeForce RTX के साथ, नए Victus गेमिंग लैपटॉप लाइटनिंग-स्पीड परफॉरमेंस देते हैं।
ASUS
ASUS AMD Ryzen और Intel Core i7 बेस्ड गेमिंग लैपटॉप की Vivobook 15 और TUF सीरीज लॉन्च करेगा। ASUS Vivobook 15, सेल में Intel Core i5-1335U प्रोसेसर, इमर्सिव नैनोएज डिस्प्ले, AI नॉइस कैंसलेशन और GlideX टेक्नोलॉजी इसे काफी पावरफुल बना देती है। जबकि लेटेस्ट ASUS TUF गेमिंग लैपटॉप ज्यादा हैवी गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है, जो AMD 7000 H सीरीज प्रोसेसर से लैस होगा।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines