Amazon Prime Day Sale Offer on JioTag Air: रिलायंस ने हाल ही में भारत में एक नया एसेट ट्रैकर, JioTag Air लॉन्च किया है। यह डिवाइस अब Amazon प्राइम डे सेल में 1,499 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कुछ वक्त पहले एप्पल ने भी अपना ऐसा ही एक एसेट ट्रैकर AirTag के नाम से पेश किया था। हालांकि एप्पल का AirTag काफी महंगा है जबकि जियो का JioTag काफी सस्ता है लेकिन फीचर के मामले में दोनों एक जैसे हैं। चलिए पहले जानते हैं कि ये JioTag Air क्या है और कैसे काम करता है…
क्या है ये JioTag Air?
JioTag Air एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह यूजर्स को उनके कीमती सामान जैसे कि चाबियां, आईडी कार्ड, वॉलेट, पर्स, सामान और यहां तक कि पालतू जानवरों को ढूंढ़ने और उन पर नजर रखने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये डिवाइस आपके सामान को चोरी होने से भी बचा सकता है। इन सभी चीजों पर आप इस JioTag Air का यूज कर सकते हैं, जिस भी सामान पर आप इस टैग को यूज करेंगे उसकी लोकेशन आपको फोन पर मिनटों में मिल जाएगी।
Apple के फोन में भी दौड़ेगा…
JioTag Air के एक और स्पेशल फीचर की बात करें तो आप इसका यूज Apple Find My Network और JioThings ऐप के जरिए कर सकते हैं। जिसका मतलब है कि आपको एप्पल का महंगा टैग खरीदने की जरूरत नहीं है। सस्ते में ये एक बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि, यूजर्स को इसकी ट्रैकिंग एबिलिटी का यूज करने के लिए एक बार में एक ऐप सेलेक्ट करना होगा।
बैटरी लाइफ तो सबसे जबरदस्त
JioTag Air के बॉक्स में आपको एक एक्स्ट्रा बैटरी और एक लैनयार्ड केबल देखने को मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसे बिना बदले दो साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है। टैग को कंपनी ने तीन नए कलर ग्रे, ब्लू और रेड में पेश किया है।
कैसे कर सकते हैं JioTag Air यूज?
Apple यूजर्स के लिए, JioTag Air iPhone, iPad और Mac पर उपलब्ध Apple Find My ऐप के साथ काम करता है। जो लोग Apple इकोसिस्टम का यूज नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए JioThings ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है, ताकि JioTag Air को ट्रैक और मैनेज किया जा सके।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines