Amazon Fake Website Scams: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सेल की शुरुआत होने वाली है। अमेजन प्राइम डे सेल 16 जुलाई, 2024 को शुरू होने वाली है। इस दौरान कई ऑफर्स और शानदार डील्स मिल सकती है, जिसमें ग्राहकों की भारी बचत भी हो सकती है। हालांकि, कुछ लोगों की जेब ढीली या कहें कि फ्रॉड के शिकार होने से बैंक खाता भी खाली हो सकता है। दरअसल, अमेजन सेल के नाम पर ढेरों फर्जी वेबसाइट बन जाती हैं जो इतने सारे ऑफर्स या छूट देने का दवा करती हैं कि जिससे ग्राहक साइट पर क्लिक कर ही देते हैं। इसके बाद फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं।
साइबर अपराधी सेल के दौरान फिशिंग अटैक करने की कोशिश करते हैं। ऐसे फ्रॉडस्टर्स फर्जी ईमेल भेजकर या फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्सनल जानकारी या फाइनेंशियल डिटेल्स देने के लिए धोखा देते हैं। सेल के दौरान सावधान रहना, क्लिक करने से पहले लिंक चेक कर लेना जरूरी है कि आप असली Amazon साइट पर हैं या नहीं?
चेक पॉइंट रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक जून 2024 में Amazon से संबंधित 1240 से अधिक नए डोमेन रजिस्टर किए गए जिनमें से 86 प्रतिशत को स्कैम करने के लिए मार्क्ड किया गया। आइए जानते हैं किस तरह के डोमेन से बचना है और ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान किन बातों का ख्याल रखना है।
- amazon-onboarding[.]com: यह डोमेन ग्राहकों से जुड़े क्रेडेंशियल चुराने के लिए अमेजन होने का दिखावा करता है।
- amazonmxc[.]shop: यह डोमेन लॉगिन ID पासवर्ड चुराने के लिए डिज़ाइन की गई एक नकली Amazon Mexico साइट है।
- amazonindo[.]com: यह साइट डिट्टो Amazon जैसा लॉगिन पेज देखकर आपका डाटा लूट रही है।
ये भी पढ़ें- ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैम के शिकार होने पर तुरंत करें घर बैठे शिकायत, ये है तरीका
अमेजन से मिलते-जुलते नामों वाली कई और साइटें हैं, जो सभी ग्राहकों को धोखा देने और उनकी जानकारी चुराने के लिए बनाई गई हैं। आपको बता दें कि जून 2024 में Mail-Amazon Reports-73074[264].pdf जैसी फाइलों का उपयोग करके एक फिशिंग अभियान ने यू.एस. के कई लोगों को ठगा इसमें हैकर्स ने पहले यूजर्स के फोन पर मैसेज करके बताया कि आपका अमेजन अकाउंट डिलीट हो गया है और फिर उसके के साथ ही एक फेक लिंक भेजकर नया अकाउंट बनाने को कहा। इस तरह से कई लोगों ने अपना डाटा को गवा है।
कैसे करें सुरक्षित ऑनलाइन शॉपिंग?
- URL की ध्यान से जांच करें और गलत डोमेन पर नजर रखें।
- अपने Amazon अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
- वेबसाइट का URL “https://” से शुरू हो और उसमें पैडलॉक का आइकन मौजूद हो।
- पर्सनल इनफार्मेशन देना जरूरी नहीं है तो इससे बचें।
- ईमेल के द्वारा अगर आपके पास कोई अटैचमेंट या डॉक्यूमेंट आता है तो डाउनलोड करने से बचे।
- ऑनलाइन शॉपिंग करते टाइम डेबिट कार्ड से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें क्योंकि वो बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
- किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक करके ऑफर्स का फायदा उठाने की कोशिश न करें।
ये भी पढ़ें- सावधान! QR Code से भी है बैंक खाते को खतरा, जानें ठगी से बचने के टिप्स
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
5 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
7 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
9 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines