Amazon Prime Day Sale 2024: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon ने प्राइम डे 2024 सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स, डील्स और नए प्रोडक्ट्स की घोषणा कर दी है। यह सेल 20 जुलाई से 21 जुलाई तक प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव रहेगी। कंपनी ने कई टेक गैजेट्स पर प्राइम डे 2024 डील्स की एक झलक शेयर की है। इनमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ऑडियो प्रोडक्ट समेत कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं। चलिए प्राइम डे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Amazon Prime Day 2024: स्मार्टफोन डील
सेल में सस्ते स्मार्टफोन के साथ नए स्मार्टफोन लॉन्च के अलावा, प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI, 50,000 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये और उससे अधिक के कूपन लाइव होंगे। सेल में आने वाले नए डिवाइस में Samsung Galaxy M35, iQOO Z9 Lite 5G, Motorola Razr 50 Ultra और Lava Blaze X शामिल हैं।
सैमसंग लवर्स के लिए बेस्ट डील्स
Redmi 13 5G, OnePlus Nord CE 4 Lite, Realme GT 6T और OnePlus 12R के नए वेरिएंट भी सेल के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। iPhone 13 ऑफर के बाद 47,999 रुपये में मिलेगा। सैमसंग लवर्स के लिए कूपन और बैंक छूट के बाद Galaxy S23 Ultra की कीमत 74,999 रुपये हो जाएगी। ऑफर के बाद Samsung Galaxy S21 FE की कीमत 26,999 रुपये हो जाएगी।
OnePlus फोन भी सस्ते में
OnePlus 12 5G की कीमत बैंक ऑफर और चुनिंदा मॉडल पर एक्सचेंज बोनस के बाद 52,999 रुपये हो जाएगी। iQOO के परफॉर्मेंस-सेंट्रिक- iQOO Neo 9 Pro बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा, वनप्लस, सैमसंग, शाओमी, iQOO, रियलमी, POCO, ऑनर, मोटोरोला, लावा, टेक्नो, नोकिया, वीवो और ओप्पो के कई फोन सस्ते में उपलब्ध होंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स पर ऑफर
Amazon ने यह भी घोषणा की है कि लैपटॉप पर 45,000 रुपये तक की छूट मिलेगी और गेमिंग लैपटॉप 43,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। टैबलेट पर कंपनी 60 परसेंट तक की छूट देगी। हेडफोन और स्पीकर पर प्लेटफॉर्म 75 परसेंट और 60 परसेंट तक की छूट देने का दावा कर रहा है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
21 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
23 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines